Post Top Ad
Tuesday, July 27, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. कलाम को किया नमन।
मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. कलाम को किया नमन।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन कर स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। डॉ. कलाम को मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। धनुषकोडी रामेश्वरम, तमिलनाडु में 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे डॉ. कलाम भारतीय गणतंत्र के 11वें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। डॉ. कलाम ने चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने परमाणु परीक्षण में निर्णायक, संगठनात्मकऔर तकनीकी भूमिका निभाई। डॉ. कलाम का अवसान 27 जुलाई 2015 को हुआ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मनित किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद