Post Top Ad
Tuesday, July 27, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
अब बेटियों को आत्म-निर्भर बनाएगी लाड़ली लक्ष्मी योजना - मुख्यमंत्री चौहान।
अब बेटियों को आत्म-निर्भर बनाएगी लाड़ली लक्ष्मी योजना - मुख्यमंत्री चौहान।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी बालिकाओं की कॉलेज की पढ़ाई से लेकर नौकरी लगने तक हर संभव सहायता की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं वचन देता हूँ कि जिंदगी के हर मोड़ पर लाड़ली लक्ष्मियों का यह मामा उनके साथ खड़ा रहेगा। समाज में बेटा-बेटी को लेकर मौजूद भेदभाव को मिटाने के लिए आरंभ हुई लाड़ली लक्ष्मी योजना में बेटियों को आत्म-निर्भर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने योजना की हितग्राही बालिकाओं को मंत्रालय से छात्रवृत्ति की राशि वितरित की और उनके साथ संवाद भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने 95 हजार 434 बालिकाओं को 27 करोड़ 90 लाख की राशि की छात्रवृत्ति प्रदान की। साथ ही 69 हजार 337 नवीन बालिकाओं को लाड़ली प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एक जमाना था जब लोग बेटे की कामना करते थे। बेटे को बुढ़ापे का सहारा और बेटी को बोझ माना जाता था। इस सोच को बदलने और बेटी को वरदान मानने का भाव विकसित करने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना आरंभ की गई। विचार यह था कि बेटी के जन्म लेते ही उसके लखपति बनने की गारंटी हो और यह योजना ऐसी हो जो पढ़ाई से भी जुड़े ताकि माता-पिता बेटियों को पढ़ाने का विशेष प्रयास करें। मुख्यमंत्री चौहान ने बेटियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें। मुख्यमंत्री चौहान ने माता-पिता को भी बेटियों को खूब लाड़-प्यार देने और बेटियों द्वारा स्वयं अपने निर्णय लेने के लिए उन्हें प्रेरित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री चौहान ने बैतूल की कुमारी सायरा खान, सीहोर की कुमारी मुस्कान रायकवार, रीवा की कुमारी अंकु मिश्रा, अनूपपुर की कुमारी शिना ध्यानी से वर्चुअली बातचीत की। साथ ही सीहोर की कु. कानुश्री, रीवा की कु. किनाज़, धार की कु. स्वरा, अनूपपुर की कु. अनाबिया और बैतूल की कु. तन्वी को डिजिटली प्रमाण-पत्र प्रदानकिए।
मुख्यमंत्री चौहान ने बेटियों से संवाद में उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि मैं बेटियों को कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर बनते देखना चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि अनुशासन सफलता का आधार है। आप अपना लक्ष्य तय करें, रोडमेप बनाएँ और प्रतिदिन टाइम-टेबल तय कर उसका पालन करें। मैं आज भी प्रतिदिन अपना टाइम-टेबल बनाता हूँ और उसके अनुसार ही पूरे दिन के कार्य संपादित करता हूँ।
मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर की मुस्कान रायकवार से कहा कि तुम सदा मुस्कुराते रहना। मुस्कान ने डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की तो मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तुम नीट क्लीयर करो। विश्वास और हौसला बनाकर रखो, मंजिल पर अवश्य पहुँचोगी।
रीवा की अंकु मिश्रा ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से मदद करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार मानते हुए कहा कि मामा को धन्यवाद है, जो उन्होंने हमारे लिए ऐसी योजना चलाई। कु. अंकु के पिता किसान हैं और वह पुलिस अफसर बनना चाहती हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कु. अंकु को अभी से पीटी, खेलकूद और व्यायाम पर ध्यान देने का सुझाव दिया।
मुख्यमंत्री चौहान ने बैतूल की सायरा खान से कहा कि तुम नीट क्लीयर करो, मैं तुम्हें एम.बी.बी.एस कराऊंगा। सायरा के पिता मजदूरी करते हैं, वह 12वीं कक्षा में है और डॉक्टर बनना चाहती है। मुख्यमंत्री चौहान ने सायरा से कहा कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा है, यह आगे के जीवन का आधार है। इसे पूरी गंभीरता से लेना। प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह ने बताया कि प्रदेश में 1 अप्रैल 2007 से लागू की गई योजना में 1 जनवरी 2006 या उसके पश्चात जन्मी बालिकाएँ हितग्राही हैं। अब तक 39 लाख 50 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। पिछले शैक्षणिक वर्ष तक कक्षा 6वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं में प्रवेश लेने वाली 5 लाख 91 हजार 203 बालिकाओं को 136 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। वर्ष 2020-21 में विभाग द्वारा अभियान चलाकर योजना में 11 लाख 65 हजार एनएससी पोस्ट ऑफिस में जमा कराई गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद