Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
दामाद ने अपनी पत्नी को नहीं भेजने पर की ससुर की हत्या, बचाने आई सास पर भी किया जानलेवा हमला; देखे विडियो।
दामाद ने अपनी पत्नी को नहीं भेजने पर की ससुर की हत्या, बचाने आई सास पर भी किया जानलेवा हमला; देखे विडियो।
महाराष्ट्र के रोहा क्षेत्र में दामाद ने चाकू मारकर सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के बांकली निवासी दूदाराम बोराणा की हत्या कर दी। पति को बचाने आई सास पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी विष्णु मछुआरे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 5 दिन के रिमांड पर भेजा गया। घटना को लेकर वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। जिसमें आरोपी अपने ससुर की हत्या करते नजर आ रहा हैं। सूचना के बाद मौके पर पुलिस निरीक्षक बंदगर ने आरोपी को हिरासत में लिया। घायल पोनी देवी के बयान पर पुलिस ने हत्या व जानलेवा हमला की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे 5 दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। इधर, इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जिसमें विष्णु धारदार छुरें से अपने ससुर व सास पर हमला करता नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के बांकली निवासी दूदाराम घांची का परिवार महाराष्ट्र के दोहा क्षेत्र रहता हैं, उसका घड़ी का बिजनेस है। यहां उसकी बेटी ने ढाई साल पहले दोहा निवासी विष्णु मछुआरे से लव मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों में विवाद बढ़ने लगा तो जनवरी 2021 में उसकी पत्नी 15 महीने की बेटी को पड़ोसी के यहां छोड़ बिना बताएं कहीं चली गई। इधर, विष्णु को यह संदेह था कि उसके ससुर दूदाराम ने उसे कहीं छिपा कर रखा है। दो दिन पहले आरोपी बैग में छुरा छिपाकर ससुर दूदाराम के घर पहुंचा। आरोपी ने ससुर दूदाराम से उसकी पत्नी के बारे में पूछा तो दूदाराम ने बताया कि उसे पता नहीं है। इस बात से नाराज होकर विष्णु ने ससुर दूदाराम पर जानलेवा हमला कर दिया। यह देख दूदाराम की पत्नी उसे बचाने दौड़ी। आरोपी ने अपनी सास पानीदेवी पर भी चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। हमले में आरोपी के ससुर दूदाराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी सास पोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद