Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Home
अपराध
गुना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
गांव वालों ने 2 लाख रुपए चंदा कर करवाई पुजारी की शादी, शादी के 8 दिन बाद पुजारी की पिटाई कर युवती को ले गए उसके साथी; जाने क्या है मामला।
गांव वालों ने 2 लाख रुपए चंदा कर करवाई पुजारी की शादी, शादी के 8 दिन बाद पुजारी की पिटाई कर युवती को ले गए उसके साथी; जाने क्या है मामला।
जबलपुर के बाद अब गुना में शादी के नाम पर लूटने वाली गैंग सामने आई है। गुना के मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत 3 लोगों को देवास से पकड़ा है। युवती ने दो लाख रुपए लेकर 38 साल के पुजारी के साथ शादी थी। 38 साल के पुजारी की शादी नहीं हो रही थी, तो गांव वालों ने 2 लाख रुपए जुटाकर दिए थे। 8 दिन बाद युवती को उसके साथी पुजारी की पिटाई करके घर से ले गए। आरोपियों के पास से 50 हजार रुपए भी मिले हैं, आरोपी इससे पहले भी कई लोगों को ठग चुके हैं। SP राजीव कुमार मिश्रा ने बताया, 17 जुलाई को बद्रीप्रसाद (38) पुत्र किशोरीलाल शर्मा साल निवासी ग्राम तेजाखेड़ी, मधुसूदनगढ़ ने शादी के नाम पर हुई धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उसकी शादी नहीं हो रही थी, तो वह रिश्ते की तलाश में था। इस दौरान 2 जुलाई को देवास जिले का राजू उर्फ गजानंद दुबे उससे मिला। वह बोला कि 2 लाख रुपए में उसकी शादी करा देगा। वह पैसे देने के लिए तैयार हो गया। 10 जुलाई को राजू, बद्रीप्रसाद व उसके गांव के दीवान सिंह गुर्जर को साथ लेकर शुजालपुर पहुंचा। यहां राजू ने उन्हें उसके अन्य साथी चांदनी दुबे, रेखाबाई नायक व दो अन्य लोगों से मिलाया।
रेखाबाई से शादी की बात होने के बाद कोर्ट में शादी करा दी गई। इसके बाद उससे 2 लाख रुपए भी ले लिए। वह रेखा को लेकर घर ग्राम तेजाखेड़ी गया। गांव में भी रिवाज के अनुसार फिर से शादी की। इसके बाद 16 जुलाई को राजू दुबे, चांदनी दुबे और अन्य दो साथी बद्रीप्रसाद के घर आए। वह रेखा को वापस ले जाने की कहने लगे। जब बद्रीप्रसाद ने विरोध किया, तो गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, फिर रेखा को साथ ले गए। मुख्य आरोपी गजानंद दुबे का तेजाखेड़ी गांव में आना-जाना था। उसने पहले भी गांव में कई शादियां कराई थीं। बद्रीप्रसाद गांव के मंदिर पर पूजा-अर्चना करता रहा है। इसे देखते हुए गांववालों ने उसकी शादी कराने का निर्णय लिया। इसी दौरान गजानंद गांव में आया। गांव वालों ने उससे बात की, 2 लाख रुपए में रिश्ता तय हुआ। रकम भी गांव वालों ने चंदा कर इकठ्ठा की थी, बद्रीप्रसाद गरीब है, पूजा-अर्चना कर ही पेट पालता है।
थाने में केस दर्ज होने के बाद टीम आरोपियों को तलाशी के लिए लगाई गई। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी देवास में है। यहां पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी रेखा बाई (30) पत्नी मायाराम नायक निवासी ग्राम भाटवर्डी, चांदनी उर्फ चंदा (24) पुत्री गोकुल प्रसाद दुबे और आगजानंद उर्फ राजू (35) पुत्र गोकुल प्रसाद दुबे निवासी वार्ड 7 अम्बेडकर नगर, खातेगांव रोड, सतवास जिला देवास शामिल हैं। दो आरोपी अभी फरार हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया, आरोपियों ने बद्रीप्रसाद से लिए दो लाख रुपए आपस में बांट लिए। पुलिस ने 50 हजार रुपए बरामद किए हैं।
Tags
# अपराध
# गुना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
गुना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद