भोपाल, चलती ट्रेन में चढ़ रही थी महिला का पैर फिसला, पुलिस जवान ने ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच पैर आने से पहले बचाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 10, 2021

भोपाल, चलती ट्रेन में चढ़ रही थी महिला का पैर फिसला, पुलिस जवान ने ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच पैर आने से पहले बचाया।

चलती ट्रेन में चढ़ रही थी महिला का पैर फिसला, पुलिस जवान ने ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच पैर आने से पहले बचाया।


भोपाल, चलती ट्रेन में चढ़ रही थी महिला का पैर फिसला, पुलिस जवान ने ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच पैर आने से पहले बचाया।

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक हेड कांस्टेबल की तत्परता से एक महिला ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गई। महिला चलती पंजाब मेल में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में पैर जाने से पहले ही स्टेशन पर परिचित से मिलने आए हेड कांस्टेबल ने महिला को दौड़कर बचा लिया। घटना के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी, फिर महिला को ट्रेन में बैठा कर आगे रवाना किया गया। पुलिस मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद बघेल ने पंजाब मेल में मुंबई से ग्वालियर जा रहे परिचित से मिलने गए थे। वह 2 नंबर प्लेटफार्म पर खड़े होकर ट्रेन में बैठे परिचित से बात कर रहे थे। तभी पंजाब मेल के चलने पर स्लीपर कोच नंबर 4 में एक महिला चलती ट्रेन में सामान लेकर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। अचानक महिला का पैर फिसल गया।


पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जाने ही वाला था कि विनोद बघेल ने महिला को दौड़कर खींच लिया। घटना देखने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर पंजाब मेल को रोक दिया, घटना शुक्रवार की है। घटनास्थल पर तुरंत RPF और GRP के अधिकारी आए। सुनीता नाम की महिला ने बताया कि उनके बच्चों को आगे की बोगी में बैठा दिया, वह ग्वालियर की तरफ जा रही है। जानकारी लेने के बाद महिला को उनके बच्चों के पास सुरक्षित पहुंचाया गया, इसके बाद पंजाब मेल आगे के लिए रवाना हुई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...