Post Top Ad
Saturday, July 10, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़, पहले दिन बाइक से युवक बकरी चुराकर ले गए, दूसरे दिन आये युवकों मैं से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांधकर की पिटाई।
राजगढ़, पहले दिन बाइक से युवक बकरी चुराकर ले गए, दूसरे दिन आये युवकों मैं से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांधकर की पिटाई।
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को रस्सी से बांध दिया। उसकी जमकर पिटाई की, इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से इसका वीडियो भी बना लिया। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार रात में 3 लोग बाइक से आए थे, तीन बकरियां चुरा ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान उन्हें कुछ लोगों ने देख लिया। गांव में दूसरे दिन शुक्रवार को वह फिर गांव में आया। कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया। उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया। आरोपी देवीलाल लोधा माचलपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा गांव का रहने वाला है।
गुस्साए ग्रामीणों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया। गांव के बीच एक लकड़ी के खंभे से रस्सी से उसे बांध दिया। बकरी चोरी को लेकर उससे ग्रामीण पूछताछ करते रहे। युवक की पिटाई करते रहे। जब उसने कुछ नहीं बताया, तो इसकी सूचना खिलचीपुर पुलिस को दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद