ससुर ने बहु पर तानी रिवॉल्वर तो बहु बनी फाइटर, ससुर को कीचड़ मैं पटक-पटक कर मारा; देखे वीडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 18, 2021

ससुर ने बहु पर तानी रिवॉल्वर तो बहु बनी फाइटर, ससुर को कीचड़ मैं पटक-पटक कर मारा; देखे वीडियो।

ससुर ने बहु पर तानी रिवॉल्वर तो बहु बनी फाइटर, ससुर को कीचड़ मैं पटक-पटक कर मारा।


ससुर ने बहु पर तानी रिवॉल्वर तो बहु बनी फाइटर, ससुर को कीचड़ मैं पटक-पटक कर मारा; देखे वीडियो।

गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के दुबहल गांव की एक महिला ने गजब की हिम्मत दिखाई। महिला ने रिवाल्वर तानने वाले चचेरे ससुर को कीचड़ से सने खेत में पटककर रिवाल्वर छीन ली। फिर ससुर का सिर कीचड़ में डुबोकर खूब पीटा। शोर मचा कर अपने परिजनों को खेत में बुला लिया। चचेरे ससुर के साथ और भी लोग आए थे, पर महिला का हौसला देख सभी के होश फाख्ता हो गए। महिला के शोर पर पहुंचे घर के अपने सदस्यों ने भी जमकर लाठियां भांजीं। सरस्वती देवी शनिवार की शाम अपने खेत में काम कर रही थीं। उसी खेत से आधा किलोमीटर की दूरी पर उसके घर के सदस्य भी काम कर रहे थे। इसी बीच सरस्वती देवी के चचेरे ससुर राम जतन यादव और अरविंद, धर्मेंद्र, विवेक, जयप्रकाश व बबलू खेत पर आए। खेत पर आते ही चचेरे ससुर ने रिवाल्वर तानते हुए जैसे ही गोली मारने की बात कही, वैसे ही महिला ने ससुर को खेत में पटक दिया। साथ ही उसका सिर कीचड़ में डुबो दी। जान की परवाह किए बगैर ही मारपीट पर उतारू हो गई और उसके हाथ से रिवाल्वर छीन ली।


इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो उसकी आवाज सुनकर उसके पति और घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मौका मिलते ही रामजतन यादव और उसके बेटे किसी तरह से वहां से भाग निकले। पीडि़ता ने बताया कि जब इसकी सूचना बोधगया थाने को दी तो थाने की पुलिस ने थाने में ही तीन से चार घंटे में बिठाए रखा, पर हमारी फरियाद नहीं सुनी और न ही हमारी तहरीर स्वीकार की। इसके बाद हमने सिटी एसपी राकेश कुमार को घटना की सूचना दी, तब जाकर सिटी एसपी के कहने पर थाने में हमें व परिवार के अन्य सदस्य को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीड़िता सरस्वती देवी ने बताया कि रिवाल्वर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...