Post Top Ad
Sunday, July 18, 2021
Home
अपराध
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार, तीन कॉलगर्ल्स और संचालिका सहित ट्रेजरी का क्लर्क गिरफ्तार।
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार, तीन कॉलगर्ल्स और संचालिका सहित ट्रेजरी का क्लर्क गिरफ्तार।
रायगढ़। शनिवार शाम शहीद चौक के नजदीक लोटस स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश दी। यहां देहव्यापार में शामिल स्पा संचालिका, तीन लड़कियां और एक ग्राहक समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कुछ दिनों पूर्व कोतवाली पुलिस ने यहां दबिश दी थी, तब कुछ नहीं मिला था। इसके बाद भी स्पा सेंटर के नाम पर शहर के बीचोंबीच अनैतिक काम चलता रहा। चार आरोपियों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिले में अनैतिक कारोबार, देहव्यापार की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही है। एसपी अभिषेक मीणा ने पिछली बैठक में थाना प्रभारियों को इस तरह की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कोतवाली प्रभारी मनीष नागर को लोटस स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देहव्यापार की जानकारी मिली। मनीष ने एक खबरी को लगाकर इसकी पुष्टि की, इसकी सूचना एसपी को दी गई। एसपी ने आईयूसीएडब्लू एएसपी गरिमा द्विवेदी को कोतवाली पुलिस के साथ जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने अचानक दबिश दी, यहां एक महिला और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। वहां कोलकाता से बुलाई गईं तीन युवतियां थीं। स्पा सेंटर की संचालिका सावित्री नगर जूट मिल की रहने वाली है। पकड़ा गया ग्राहक विनोद सोनी (42) जिला कोषालय (ट्रेजरी ऑफिस) में क्लर्क है। पुलिस को यहां 23 हजार रुपए की आपत्तिजनक सामग्री मिली है। स्पा सेंटर की संचालिका एवं महिला दलाल तथा देह व्यापार में लिप्त की तीन युवती एवं देह व्यापार में संलिप्त आरोपी युवक (ग्राहक) विनोद सोनी के खिलाफ 3,4,5 अनैतिक व्यापार अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Tags
# अपराध
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद