Post Top Ad
Sunday, July 18, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
शादी समारोह में वरमाला के दौरान की हर्ष फायरिंग, दुल्हन के पैर में लगी गोली; देखे विडियो।
शादी समारोह में वरमाला के दौरान की हर्ष फायरिंग, दुल्हन के पैर में लगी गोली; देखे विडियो।
सुपौल में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली दुल्हन के पैर में जा लगी। घायल का इलाज सहरसा के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। घटना प्रतापगंज थाना इलाके के गोविंदपुर की है, जहां शादी के दौरान वरमाला हो रही थी। इसी दौरान एक शख्स ने हथियार लहराते हुए फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली दुल्हन के पैर में जा लगी। गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर ही गिर पड़ी। माला हाथ में लिए जैसे ही दुल्हन गिरी मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने दुल्हन को इलाज के लिए सुपौल के एक निजी क्लिनिक में पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सहरसा के एक निजी क्लिनिक में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसके पैर का सफल ऑपरेशन कर उसे बचा लिया है। हालांकि, इस दौरान पुलिस को घटना की सूचना तक नहीं दी गई है, जिससे इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतापगंज के गोविंदपुर में सुपौल के किसनपुर खाप गांव से वर पक्ष दिलीप यादव की बारात गई थी, इसी दौरान हर्ष फायरिंग हुई। शुक्रवार को प्रतापगंज के गोविंदपुर में सुपौल के किसनपुर खाप गांव से वर पक्ष दिलीप यादव की बारात आई थी, बारात पहुंचने के बाद वरमाला होनी थी। बारात आने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ गए। वरमाला के लिए वर और वधू का परिचय माइक पर अनाउंस किया जा रहा था, इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे स्टेज पर खड़ी दुल्हन के पैर में जा लगी। गोली लगने से जख्मी हुई दुल्हन का वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने इस मामले में आवेदन प्राप्त नहीं दिया है। वीडियो फुटेज हैं, उसी के आधार पर ही जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद