Post Top Ad
Sunday, July 4, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
प्यार मैं पागल युवक ने नाबालिक की चाकु से की हत्या, वीडियो पोस्ट कर बोला प्यार को अमर करना चाहता था।
प्यार मैं पागल युवक ने नाबालिक की चाकु से की हत्या, वीडियो पोस्ट कर बोला प्यार को अमर करना चाहता था।
नागौर। जिले के गुढ़ा भगवानदास में प्यार में पागल युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की चाकू मारकर ह्त्या कर दी। युवक का पागलपन यहीं नहीं रुका, उसने ह्त्या के बाद रात 12.30 बजे फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो प्यार में पागल था और दोनों की नाकाम हो रही लव स्टोरी को अमर करना चाहता था। घटना के समय लिछमा नायक पुत्री उमाराम शौच के लिए जा रही थी। चाक़ू लगने के बाद लिछमा अपने घर की तरफ भागी, जहां परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा तो अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ह्त्या का आरोपी विनोद पुत्र पप्पूराम वाल्मीकि मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर देर रात पांचौड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका लिछमा का शव राजकीय जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां अब रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
वारदात के बाद फरार आरोपी विनोद वाल्मीकि ने रात करीब 12.30 बजे फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि गुढ़ा भगवानदास में अभी उसके हाथों चाकूबाजी की घटना की गई है। उसने अपने आप को प्यार में पागल बताया और कहा कि चाकू के चार वार उसे भी लगे हैं और वो भी घायल है, लड़की को भी चाकू के दो वार लगे हैं। इस घटना में लड़की और उसके परिजनों का कुछ लेना देना नहीं है। वीडियो में प्रेमी युवक बोल रहा है कि उसका और लड़की का मिलन असंभव हो रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। अब अगर लड़की नहीं बची तो वो भी मर जाएगा। दोनों ने मिलकर अपने प्यार को अमर करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद