Post Top Ad
Sunday, July 4, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
पन्ना
मध्य प्रदेश
हिन्दू धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, शनिदेव की मूर्ति पर किया हर रंग, धार्मिक ग्रंथों को भी फाड़ा, पुलिस बल तैनात।
हिन्दू धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, शनिदेव की मूर्ति पर किया हर रंग, धार्मिक ग्रंथों को भी फाड़ा, पुलिस बल तैनात।
पन्ना। जिले के गुनौर कस्बे में शनिवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। कुछ लोगों ने अर्जुन तालाब के पास स्थित चबूतरे पर शनिदेव की मूर्ति के ऊपर हरा रंग डाल दिया। इसके अलावा कुछ लोगों ने क्षेत्र में मौजूद धर्मस्थल में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद लोगों में रोष व्याप्त है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शनिवार शाम जब श्रद्धालु शनिदेव के दर्शन करने पहुंचे तो इस घटना पता चला। असामाजिक तत्वों द्वारा शनिदेव की मूर्ति को खंडित कर हरा रंग पोत दिया था। कुछ निशान भी बनाए गए थे। यह खबर हिंदू धर्मावलंबियों के पास पहुंची तो बवाल मच गया। लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। कस्बे में अर्जुन ताल के पास कई प्राचीन मंदिर हैं।
इस घटना के बाद धर्मस्थल में भी तोड़फोड़ हुई, यहां धर्मिक ग्रंथों को फाड़ा गया है। इसके बाद यहां भी पुलिसबल तैनात किया गया है। पन्ना SP धर्मराज मीना का कहना है कि स्थिति कंट्रोल में है, संदेहियों से पूछताछ चल रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# पन्ना
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
पन्ना,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद