इंदौर, नशे मैं धुत युवतियों की कार रात में डिवाइडर से टकराई, कोरोना प्रतिबंध का नाइट कर्फ्यू हवा में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 5, 2021

इंदौर, नशे मैं धुत युवतियों की कार रात में डिवाइडर से टकराई, कोरोना प्रतिबंध का नाइट कर्फ्यू हवा में।

नशे मैं धुत युवतियों की कार रात में डिवाइडर से टकराई, कोरोना प्रतिबंध का नाइट कर्फ्यू हवा में।


इंदौर, नशे मैं धुत युवतियों की कार रात में डिवाइडर से टकराई, कोरोना प्रतिबंध का नाइट कर्फ्यू हवा में।

इंदौरा में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक अभी भी कोरोना कर्फ्यू जारी है, लेकिन पब और बार मेें रातें रोशन हो रही हैं। रईसजादों और पब वालों के लिए कोई कर्फ्यू नहीं है। शनिवार रात पलासिया थाना क्षेत्र में भी कुछ इसी तरह का नजारा सामने आया है। आधी रात को तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में नशे में धुत युवक-युवतियां सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। देर रात करीब 12:30 बजे एक पब से कुछ रईसजादे कार में सवार होकर निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की पिछली सीट पर बैठी दो युवतियां अर्धनग्न और एक युवक संदिग्ध अवस्था में थे, सभी नशे में धुत थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। तिलक नगर और पलासिया के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का ऑइल टैंक फूट गया, जिससे आधी सड़क पर ऑइल फैल गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने कार सवारों को बाहर निकाला। राहगीरों ने ही पुलिस को बुलाया। कार में नशे में धुत 2 युवक व 3 युवतियां थे। वे बाहर निकलते ही परिचितों को फोन लगाने लगे। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। युवतियां बेहद कम कपड़े पहने थीं। सड़क पर लोगों ने इसके वीडियो भी बनाए। कार में बीयर की बोतल भी थी, कई बोतल फूट भी गई थी। सूचना पर पुलिस की गाड़ियां मौके पर भी पहुंच गई थी। क्षतिग्रस्त कार और कार में सवार लड़के-लड़कियों को थाने भी लेकर गए। पलासिया पुलिस ने मयूर गर्ग निवासी मैकेनिक नगर के खिलाफ कार्रवाई की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...