Post Top Ad
Monday, July 5, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, पहले युवती के साथी ने किया दुष्कर्म, फिर दोस्तों को बताया तो उन्होंने भी संबंध बनाने के लिये दबाव डालकर करने लगे ब्लैकमेल, नहीं मानने पर घर से निकलना किया मुश्किल।
भोपाल, पहले युवती के साथी ने किया दुष्कर्म, फिर दोस्तों को बताया तो उन्होंने भी संबंध बनाने के लिये दबाव डालकर करने लगे ब्लैकमेल, नहीं मानने पर घर से निकलना किया मुश्किल।
भोपाल। एक युवती के साथ साथी कर्मचारी ने दुष्कर्म करने के बाद साथियों को बता दिया। इसके बाद दोनों लड़कों ने भी राज छिपाने के लिए युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बात नहीं मानने पर लड़की का घर से निकलना मुश्किल कर दिया, उससे रास्ता रोककर छेड़छाड़ तक की गई। पुलिस ने शिकायत पर एक पर ज्यादती और दो के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में एफ़आईआर की है। दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांधी नगर में रहने वाली 21 साल की युवती निशातपुरा स्थित प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। उसके साथ ही फूलसिंह चौहान, गिरधारी और मनोज मिश्रा भी काम करते थे। उसने पुलिस को बताया, नवंबर 2020 में मनोज उसे कृषक नगर ले गया था। यहां उसने डरा धमकाकर ज्यादती की, दुष्कर्म के बाद ने मनोज ने उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ गिरधारी और फूलसिंह ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह उस पर मनोज द्वारा किए दुष्कर्म की बात छिपाने के नाम पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे, विरोध करने पर दोनों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसकी चुप्पी को उन्होंने मजबूरी समझी। घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया, फोन पर भी अश्लील बातें और कमेंट्स करने लगे थे।
एएसपी दिनेश कौशल ने बताया, युवती परेशान होकर शनिवार देर रात गांधी नगर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने तीनों आरोपियों मनोज, गिरधारी और फूल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में शून्य पर केस दर्ज किया है। घटना स्थल निशातपुरा का होने के कारण गांधी नगर पुलिस ने केस डायरी निशातपुरा पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। जल्द ही, युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद