Post Top Ad
Saturday, July 10, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
राजस्थान
विडियो
भाजपा कार्यकर्ता दलित की हत्या के विरोध में देने पहुंचे थे ज्ञापन, हुई कहा-सुनी तो पुलिस ने भांजी लाठी, भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
भाजपा कार्यकर्ता दलित की हत्या के विरोध में देने पहुंचे थे ज्ञापन, हुई कहा-सुनी तो पुलिस ने भांजी लाठी, भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
जयपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ कड़ा प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस राज में प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार बढ़ रहा है। पिछले दिनों झालरापाटन में भी एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसी का विरोध जताने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पर जयसिंह हाइवे पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि कलेक्टर ने अच्छा बर्ताव नहीं किया। इससे भाजयुमो कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर ही धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने कलेक्ट्रेट में गेट को बंद कर दिया। दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस अफसरों ने समझाइश कर कार्यकर्ताओं को उठाना शुरू किया। इस दौरान एसीपी नवाब खान और एक अन्य इंस्पेक्टर से कहासुनी के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता उग्र हो गए। पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की के बाद झड़प हो गई। तब पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरु कर दिया, इससे वहां अफरा तफरी मच गई।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। इसी दौरान सदर एसीपी नवाब खान से कार्यकर्ता उलझ गए। मामला ने तूल पकड़ लिया और पुलिसकर्मियों ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिनवाल, प्रदेश मंत्री रामकिशन मीणा, विजेंद्र गुर्जर, विक्रम सिंह शेखावत और आशीष शर्मा को चोटें आई हैं। घायलों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिनवाल ने बताया कि पिछले दिनों झालावाड़ जिले के झालरापाटन में कृष्णा वाल्मीकि पर दिनदहाड़े समुदाय विशेष के लोगों ने लाठी, भाला, सरिया से हमला बोल दिया था। आखिरकार उसकी हत्या कर दी गई थी। यह घटना प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर हो अत्याचार को दर्शाती है। प्रदेश में सरकार एसटी एससी पर हो रहे हमलों को रोकने में नाकाम है। इस तरह की घटनाओं पर प्रदेश सरकार कोई कड़े कदम नहीं उठा रही है। इन अत्याचारों पर अंकुश लगाने एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सर्किल पर धरना प्रदर्शन किया था।
घटना के बाद राव राजेंद्र सिंह ने भी ट्वीट कर लाठीचार्ज की निंदा की। इसके अलावा खुद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने एसएमएस अस्पताल पहुंचे। पूनियां ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी। निर्दोष कार्यकर्ताओं पर बेवजह लाठीचार्ज कर बेरहमी से दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया है, इसकी वे निंदा करते है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर के पास गया। उनको ज्ञापन दिया तो बड़ा बुरा बर्ताव किया, कहा-ऐसे बहुत आते रहते है। इससे प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। इसको लेकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे तो कलेक्टर और राज्य सरकार के ईशारे पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किया। इससे पहले कभी किसी धरने प्रदर्शन में ज्ञापन देने के बाद लाठीचार्ज की घटना नहीं हुई। बेवजह पुलिस ने लाठियां बरसाईं। हमारे प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिंवाल सहित 20 कार्यकर्ताओं व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के गहरी चोटें आई। दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
# राजस्थान
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद