Post Top Ad
Saturday, July 10, 2021
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
इंदौर, दो माह से नहीं हो रही थी सुनवाई तो नाबालिग ने DIG ऑफिस में ही किया आत्मदाह का प्रयास, नाबालिग के पुलिस पर गंभीर आरोप।
इंदौर, दो माह से नहीं हो रही थी सुनवाई तो नाबालिग ने DIG ऑफिस में ही किया आत्मदाह का प्रयास, नाबालिग के पुलिस पर गंभीर आरोप।
इंदौर डीआईजी कार्यालय पर दोपहर नाबालिग लड़की ने आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचा लिया। लड़कियों का आरोप था की इलाके में रहने वाले कुछ बदमाश लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और 2 महीने से वह पलासिया थाने जा रही है, लेकिन थाने में उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वही बदमाश उसे कई बार रेप कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। थाने पर सुनवाई नहीं होने के कारण नाबालिक लड़की शुक्रवार दोपहर डीआईजी ऑफिस पहुंची थी और आत्मदाह करने की कोशिश कर रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय डीएसपी अजय वाजपाई ने पीड़ित युवती की पूरी बात सुनकर पलासिया थाने फोन लगाकर संबंधित आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं युवती ने अपने आवेदन में जो बात लिखी वह एक भयावह स्थिति को बयांन करती है।
जहां प्रदेश के मुखिया एक और बेटियों पर हो रहे अत्याचार के लिए हमेशा समीक्षा बैठक में आला अधिकारियों को यह निर्देश देते हैं कि महिला संबंधित शिकायतों का निराकरण तुरंत किया जाए। वही नाबालिक को अपने ऊपर हुए अत्याचार के लिए आत्महत्या का सहारा लेना पड़ रहा है। इस तरह की घटना पुलिस पर कई तरह के सवालिया निशान खड़े करती है। मामले की जानकारी लगने के बाद आला अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात तो कही है लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठते हैं। कि क्या आम व्यक्ति की सुनवाई थानों पर नहीं हो रही है और यदि हर व्यक्ति को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्महत्या करने जैसा संगीनजुर्म करना पड़े तो फिर पुलिस विभाग क्या कर रहा है।
मैं प्रार्थीनी (रानी) बदला नाम 16 वर्ष है। श्रीमान जी मेरे घर के पास - मोहल्ले, तिरूपति कॉलोनी, कालका माता मंदिर के पास, इन्दौर में रहने वाले शुभम सोनकर, यश सोनकर, नितिन सोनकर, जानू सोनकर, खोजकर, पुनीत सोनकर, विकास सोनकर रहते है। तथा उक्त सभी व्यक्ति आये दिन मुझे परेशान करते रहते है, मैं जब भी मेरे घर के पास से निकल कर जाती हूं तो मुझे देखकर गंदी-गंदी कमेन्ट करते है व आये दिन मेरे साथ छेडछाड करते है, मेरा हाथ पकड कर यहां वहां हाथ लगाते है व मुझे धमकी देते है कि तुने अगर हमारी बात नहीं मानी तो तुझे तेरे घर से उठाकर ले जायेंगे और तेरे साथ हम सब मिलकर गंदा-गंदा काम करेंगे, तेरा रेप कर देंगे। आये दिन ये लोग मेरे घर में बिना पुछे घुस जाते है व मुझे जान से मारने की धमकी देते है। मेरी माताजी बंगलों पर काम करके हमारा जीवन यापन करती है, मेरे पिताजी पुताई का कार्य करते है, हम किराये के घर में रहते है। 8 से 10 वर्ष हमको रहते हो गये है। मै पढाई करती थी पर मैंने इनके डर के कारण वह भी छोड दी क्योंकि ये लोग मुझे बहुत परेशान करते है, मैंने पलासिया थाने पर पहले भी बोला था और मैं इन लोगो की शिकायत के लिये पलासिया थाने के 2 महिने चककर लेकर पलासिया थाने जाती हूं तो मेरे थाने पहुचने से पहले से ही यह लोग काटती रही हं पर ये सभी लोग रसुख वाले है, जब भी इनकी शिकायत नेताओं को लेकर पहुंच जाते है और थाने वाले हमें भगा देते है, हमारी नही सुनते इनके डर के कारण हमने दिनांक 05/07/2021 को किराये का मकान भी खाली कर दिया की यह लोग मेरे साथ कुछ गलत ना कर दे हम लोंगों को ये लोग आये दिन फोन पर धमकी दिलवा रहे है कि अगर तुने हम लोगो के खिलाफ किसी भी प्रकार की शिकायत पुलिस अधिकारीयों को दर्ज करवाई तो सोच लेना तुझे घर से उठाकर तेरे साथ गंदा-गंदा काम करके उसका विडियों बना लेंगे और वायरल कर देंगे।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद