Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Home
टॉप न्यूज़
डिंडोरी
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
कांग्रेस विधायक को पुलिस अधिकारियों ने घसीटकर सड़क के बाहर फेंका, गए थे मंत्री से मिलने।
कांग्रेस विधायक को पुलिस अधिकारियों ने घसीटकर सड़क के बाहर फेंका, गए थे मंत्री से मिलने।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में कैबिनेट मंत्री मोहन यादव से मुलाकात करने गए कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम को जिला प्रशासन ने बलपूर्वक उठाकर सड़क के किनारे फेंक दिया। घटना उस समय हुई जब जिला प्रभारी मंत्री मोहन यादव रहंगी आदर्श महाविद्यालय का लोकार्पण कर डिंडौरी वापस लौट रहे थे। दरअसल, प्रभारी मंत्री से विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जहां कलेक्टर रत्नाकर झा ने विधायक को मंत्री से मिलने नहीं दिया। इस बात पर विधायक उसी मार्ग बैठ गए जहां से मंत्री का काफिला गुजरने वाला था। जहां विधायक बार-बार कह रहे थे कि उन्हें मंत्री से मिलने दिया जाए, लेकिन जिला प्रशासन ने उनकी एक न सुनी। कांग्रेस विधायक को कलेक्टर सहित कई पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ पैर पकड़कर उन्हें जमकर घसीटा और सड़क के बाहर फेंक दिया। दूसरी तरफ डिंडौरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जावेद इकबाल और पार्षद सैफी खान ने विधायक के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में मंत्री डॉ मोहन यादव को काले झंडे दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी रोक लिया। जिसके बाद दोनों नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ मोहन यादव डिंडौरी के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की, इस दौरान मंत्री ने पुरानी डिंडोरी में सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। साथ ही रहंगी ग्राम में नवीन आदर्श महाविद्यालय का लोकार्पण किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# डिंडोरी
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
डिंडोरी,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद