शराब ठेकेदार को मारी गोली, सिंडिकेट को लेकर ठेकेदार के ऑफिस में चल रही थी मीटिंग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 19, 2021

शराब ठेकेदार को मारी गोली, सिंडिकेट को लेकर ठेकेदार के ऑफिस में चल रही थी मीटिंग।

शराब ठेकेदार को मारी गोली, सिंडिकेट को लेकर ठेकेदार के ऑफिस में चल रही थी मीटिंग।

शराब ठेकेदार को मारी गोली, सिंडिकेट को लेकर ठेकेदार के ऑफिस में चल रही थी मीटिंग।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक शराब ठेकेदार की गोली मार दी गई। ठेकेदार को गंभीर हालत में इलाज के लिए विजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना विजय नगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर का शराब अहाते को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते हमलावरों ने ठेकेदार को सोमवार को करीब 4 बजे के आसपास सत्य साईं स्थित ऑफिस में घुसकर गोली मार दी। वहीं गोलीकांड के बाद हमलावरों ने ठेकेदार के बिल्डिंग में जमकर तोड़फोड़ भी की। जानकारी के मुताबिक सिंडिकेट को लेकर शराब ठेकेदार के ऑफिस में मीटिंग चल रही थी, इस दौरान ठेकेदार को गोली मार दी गई। हालांकि मामले में दो लोगों के नाम सामने आए हैं, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...