Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, नए थाना भवन का विधायक ने लोकार्पण कर थाना परिसर में किया वृक्षारोपण।
रायसेन/सिलवानी, नए थाना भवन का विधायक ने लोकार्पण कर थाना परिसर में किया वृक्षारोपण।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी नगर के पुराने थाने को तोड़कर नवीन थाना भवन बनाया गया जिसका लोकार्पण बुधवार को सिलवानी विधायक एवं लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रुप से कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीओपी पीएन गोयल, थाना प्रभारी आशीष चौधरी एवं स्टाफ उपस्थित था। जहां कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई एवं जैसा कि मध्य प्रदेश शासन के अनुसार किसी भी नवीन लोकार्पण एवं कार्यक्रम से पहले कन्या पूजन किया जाना अनिवार्य इसके तहत लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह द्वारा कन्या पूजन किया गया। वहीं मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा थाना भवन का निर्माण मात्र 14 महीने में पूर्ण कर लिया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि 4000 वर्ग फीट में समय सीमा में थाना भवन बनाने का कार्य पूर्ण किया गया। सिलवानी थाने में महिला थाने की तरह हेल्प डेस्क भी बनाई गई है, जिसमें महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना विकास के लिए प्रशासन का हम आभार व्यक्त करते हैं। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहां की सिलवानी पुलिस थाना भवन कम समय में बनाए जाने पर निर्माण एजेंसी को बधाई दी। रास्ते में मूँग खरीदी के निराकरण के लिए रुकना पड़ा किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय सिविल हॉस्पिटल के निर्माण के लिए भी भूमि आवंटन की कार्यवाही की जा रही है जिसमे जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। वहीं उन्होंने कहा कि सिलवानी में 10 बेड के स्थान पर 20 बेड के साथ हॉस्पिटल में कार्य किया जा रहा है, जिसको भी जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी की सराहना की। पूर्व लोक निर्माण मंत्री एवं सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह के अथक प्रयासों से यह सभी कार्य किए जा रहे हैं, इसके लिए हम सभी उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद प्रदान करते हैं।
अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व लोक निर्माण मंत्री एवं सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा कि थाना भवन का निर्माण बहुत कम समय में बहुत अच्छा किया गया। सिलवानी पहले जहां बहुत ही पिछड़ा था लेकिन अब प्रदेश में सिलवानी की विकास की चर्चा होती है। रायसेन में सबसे पहले सिलवानी नगर में शत-प्रतिशत वैक्सीन किया गया जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद प्रदान करते हैं एवं उनकी प्रशंसा करते हैं। पुलिस ने भी संकट में अपनी जिम्मेदारियां निभाई इसके लिए भी धन्यवाद प्रदान करते हैं। साथ ही कम स्टाफ एवं कम संसाधनों के होते हुए भी इस संकट की घड़ी में उन्होंने जनता की सेवा की, जिसके लिए हम सभी उन्हें धन्यवाद प्रदान करते हैं। साथ ही तीसरी लहर के संकट से बचने के लिए आप सभी जरुर सतर्क रहे, उचित दूरी का पालन करें एवं स्वयं एवं परिवार की सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर रामपाल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर दिया साथ ही कार्यक्रम का आभार एसडीओ पीएन गोयल के द्वारा किया गया। साथ ही नवीन थाना भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। जिसमें सभी अधिकारियों द्वारा नवीन थाना भवन का निरीक्षण भी किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी आशीष चौधरी उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष तरुवर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश राय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद तहसील परिसर में विधायक, एसपी एवं कलेक्टर के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद