Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बंगाल, नाबालिग से रेप में भी पार्टियां कर रही राजनीति, 7वीं की छात्रा से क्लासमेट ने किया रेप, छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, रेप का आरोपी व उसका परिवार बांग्लादेश भागा।
बंगाल, नाबालिग से रेप में भी पार्टियां कर रही राजनीति, 7वीं की छात्रा से क्लासमेट ने किया रेप, छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, रेप का आरोपी व उसका परिवार बांग्लादेश भागा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की मासूम ने बच्चे को जन्म दिया है, बताया जा रहा है कि 7th क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के ने ही मासूम का रेप किया था, जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई। मामले का खुलासा होने पर पीड़िता की मां ने धनताला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस को बताया कि सातवीं क्लास में पढ़ने वाली उसकी बेटी के साथ उसके क्लासमेट ने शारीरिक छेड़खानी की और फिर मोबाइल फोन में उन फोटो को सेव कर उसे ब्लैकमेल किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की जिसमें पता चला कि नाबालिग आरोपी अपने परिवार के साथ बांग्लादेश भाग गया है, वहां उसके दादा रहते हैं। नाबालिग बच्ची के परिजनों का आरोप है कि दत्तपुलिया ग्राम पंचायत के एक बीजेपी सदस्य के देवर ने आरोपी छात्र और उसके परिवार को बांग्लादेश भागने में मदद की है। वहीं बीजेपी पंचायत सदस्य के देवर ने दावा करते हुए बदनाम करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि रेप पीड़िता की मां के आरोप बेबुनियाद हैं, मैं पीड़ित परिवार को मदद देने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। वहीं तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक समीर कुमार पोद्दार ने कहा, 'यह घटना बेहद दुखद है, जिस परिवार पर आरोप है उसने विधान सभा चुनाव में बीजेपी का होकर काम किया है, बीजेपी की अंदरूनी कलह सबके सामने है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद