रफी, राकेश कुशवाह बनकर हिन्दू महिलाओं को बना रहा था शिकार, कई मामले खुलने की संभावना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 9, 2021

रफी, राकेश कुशवाह बनकर हिन्दू महिलाओं को बना रहा था शिकार, कई मामले खुलने की संभावना।

रफी, राकेश कुशवाह बनकर हिन्दू महिलाओं को बना रहा था शिकार, कई मामले खुलने की संभावना।


रफी, राकेश कुशवाह बनकर हिन्दू महिलाओं को बना रहा था शिकार, कई मामले खुलने की संभावना।
पीड़िता और आरोपी रफी उर्फ राकेश कुशवाह

सतना। जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां रफी नाम के युवक ने महिला को राकेश कुशवाहा बनकर प्रेम जाल में फंसाया, उसे अपने साथ ले गया। दोनों की एक बेटी भी हुई, अब 15 साल बाद वह महिला और बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित कर रहा है। कोलगवां थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू होने के बाद सतना जिले में दर्ज लव जिहाद का यह पहला मामला है। शहर के टिकुरिया टोला निवासी एक 35 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि मोहम्मद रफी नाम के युवक ने अपना धर्म छिपा कर उसे अपने साथ रखा, बाद में मेरे घर में रहने लगा। उसने मेरे पति को भी मारकर भगा दिया और मेरा घर भी बेच दिया, बार-बार कहने पर भी शादी नहीं की। महिला ने पुलिस को बताया कि रफी से उसे एक बेटी हुई, जिसकी उम्र अब 13 वर्ष है। कुछ समय बाद जब उसे यह पता चला कि खुद को राकेश कुशवाहा बताने वाला शख्स मुस्लिम है और उसका नाम रफी है तो उसने आपत्ति जताई, लेकिन रफी ने उसे और उसकी बेटी को सच उजागर करने पर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद रफी ने महिला और उसकी बेटी के पास आना भी कम कर दिया, लेकिन वो जब भी आता महिला के साथ मारपीट करता और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था।


महिला ने कोलगवां पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन करा कर उसका नाम बदल दिया था, बेटी का नाम भी उसने बदल दिया था। मां-बेटी दोनों के मुस्लिम नाम रख दिए थे, यह पता तब चला जब आरोपी द्वारा बनवाया गया राशन कार्ड महिला के सामने आया। आरोपी ने महिला का नाम आधार कार्ड में भी बदलवाने की कोशिश की थी, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया था। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी इन दिनों किसी और हिन्दू महिला के ही साथ रहने लगा था। महिला की शिकायत पर कोलगवां थाना पुलिस ने मो. रफी उर्फ राकेश कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और 3/5 मप्र धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि इसके पहले भी आरोपी ने एक हिन्दू महिला को झांसे में लिया था और अपने घर ले जाकर उसे भी अपने साथ रहने को मजबूर किया था। पीड़िता को छोड़कर वह किसी और महिला के ही साथ रह रहा था, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...