Post Top Ad
Friday, July 9, 2021
Home
अपराध
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
विडियो
पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में लकड़ियों की हफ्तावसूली का प्रयास, वसूली नहीं होने पर साथी लकड़ों ने किया चाकुओं से वार।
पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में लकड़ियों की हफ्तावसूली का प्रयास, वसूली नहीं होने पर साथी लकड़ों ने किया चाकुओं से वार।
रायपुर शहर में बुधवार रात लगभग 1 बजे फिल्मी अंदाज में लड़कियों की दादागीरी का वीडियो सामने आया है। इन 2 लड़कियों ने अपने दो बदमाश साथियों के साथ मिलकर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को घेरा और उसके साथ मारपीट की। लड़कियों के साथ आए लड़के चाकू चला रहे थे और लड़कियां इशारे से कह रही थीं और मार... और मार...। पीड़ित कर्मचारी के मुताबिक वे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे, मना करने पर हमला कर दिया। घटना तेलीबांधा के जय जवान पेट्रोल पंप की है। यहां काम करने वाले सचिन मिश्रा नाम के कर्मचारी पर जानलेवा हमला शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची लड़की के साथियों ने किया। इस मामले में अब गुरुवार को पुलिस ने दो लड़कियों और इनके साथ 1 साथी को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ जारी है। एक खबर ये भी है कि इन लड़कियों ने 5 दिन पहले रायपुर के एमजी रोड स्थित अशोक बार रेस्टोरेंट में भी घुसकर हंगामा किया था।
शॉर्ट ड्रेस वाली लड़की के गैंग का शिकार हुए सचिन मिश्रा ने बताया कि रात के लगभग 1 बजे के आस-पास दो लड़कियां पंप पर आईं। मुझसे कहने लगीं कि तुम्हारे पंप पर हमारे भाई के साथ मारपीट की गई है। किसने उसे मारा उसे हमारे सामने लेकर आओ। सचिन ने जवाब में कहा कि यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। लड़कियों ने उसकी बात नहीं मानीं। इतने में लड़कियों के साथी दो युवक आ गए, वो भी सचिन मिश्रा के करीब आकर रुके। इनमें से एक सफेद टीशर्ट पहने हुए लड़के ने कहा कि 300 रुपए दो हमें शराब पीनी है। सचिन ने रुपए देने से मना किया तो लड़कियों के साथ मिलकर ये सब मुझ पर टूट पड़े। पहले सफेद टी शर्ट वाले लड़के ने चाकू मारा फिर गमछे से चेहरा ढककर खड़े युवक ने चाकू से वार शुरू कर दिए।
सचिन की कमर के निचले हिस्से और जांघों पर चाकू के गहरे जख्म हो गए। खून बहने लगा। जब चाकू से हमला हो रहा था सचिन ने देखा कि लड़कियां लड़कों से कह रही थीं और मार...। जब युवक भाग गए तो लड़कियां कहने लगीं भैया आप अंदर चले जाइए ये आपकी जान ले लेंगे। उस वक्त इनकी एक्टिंग देख सचिन का भी सिर चकरा गया था। चाकू के हमले की वजह से जिला अस्पताल जाकर उन्हें टांके लगवाने पड़े। मामले में हमलावर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
Tags
# अपराध
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद