Post Top Ad
Sunday, July 25, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन, बिलास्टिंग में उड़े वनविभाग अभ्यारण के नियम-कानून, ब्लास्टिंग के संबंध में एबीसीडी तक का ज्ञान वन क्षेत्रपाल को नहीं।
रायसेन, बिलास्टिंग में उड़े वनविभाग अभ्यारण के नियम-कानून, ब्लास्टिंग के संबंध में एबीसीडी तक का ज्ञान वन क्षेत्रपाल को नहीं।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से निकलने वाले एनएच 12 का नवीनीकरण चल रहा है जो सिंघोरी अभ्यारण्य व रातापानी से गुजरता हैं। फोरलेन बनाने में बीच मे आये पहाड़ को तोड़ने के लिए विस्फोट में बारुद का भारी मात्रा में उपयोग किया गया, जिसकी हम समय-समय पर वीडियो-फोटो दिखाते रहे है। अब लगभग पहाड़ी तोड़ने का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया, तब निर्माण ऐजेंसी ब्रजगोपाल कंट्रेक्शन कंपनी ने बिलास्टिंग से पूर्व सूचना दी जो महज रश्म अदायगी भर रही, इस विस्फोट से सीधी उड़ी पत्थर की सिलाओं से पहाड़ी के दूसरी तरफ के तीन दर्जन से अधिक हरेभरे पेड़ भी धराशायी हो गया। गौरतलब है कि दो तीन माह पूर्व हुई बिलास्टिंग से मादा शेरनी की रहस्यमयी मौत आज भी बरकरार हैं और ठेकेदार की मनमानी भी।
फोरलेन निर्माण में ठेकेदार द्वारा पहाड़ तोड़ने का काम 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, महज दस फीसदी ही छुट-पुट पहाड़ी रह गई है, जिसके लिए ठेकेदार ने जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, एसपी रायसेन, एसडीओपी बाड़ी, ट्राफिक हवलदार, थाना प्रभारी बाड़ी व वनक्षेत्र को एक पत्र के माध्यम से शनिवार को सूचना दी की सोमवार को ग्यारह बजे से दो बजे तक बिलास्टिंग के चलते हाईवे बंद रहेगा। लेकिन बिलास्टिंग के समय महज वन क्षेत्रपाल जीपी वर्मन ही मौके पर मौजूद रहे और उन्हें बिलास्टिंग के संबंध में एबीसीडी का ज्ञान तक नहीं था, जब उनसे पूछा गया कि इस पहाड़ी में कितने एमएम और कितने गहराई के होल किए गए और कितना बारुद भरा गया तो वह बगले झाँकने लगे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद