Post Top Ad
Sunday, July 25, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
6 साल की बच्ची से दो भाइयों ने किया था दुष्कर्म, बड़े को मिली उम्रकैद की सजा तो छोटे को भेजा बाल सुधार गृह।
6 साल की बच्ची से दो भाइयों ने किया था दुष्कर्म, बड़े को मिली उम्रकैद की सजा तो छोटे को भेजा बाल सुधार गृह।
भागलपुर में सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव की 6 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोपी प्रिंस कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। पॉक्सो कोर्ट सह ADJ-6 आनंद कुमार सिंह की कोर्ट ने शनिवार को 21 हजार आर्थिक दंड के साथ 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। प्रिंस को गुरुवार को दोषी करार दिया गया था। कोर्ट ने मुजरिम को सभी धाराओं में 10 हजार रुपए का जुर्माना भी जमा करने का आदेश दिया। साथ ही पीड़िता को दो लाख रुपए का मुआवजा भी देने को कहा। जुर्माने की रकम भी पीड़िता को दी जाएगी। पॉक्सो कोर्ट ने स्पीडी ट्रायल के तर्ज पर एक साल के अंदर फैसला सुना दिया, प्रिंस के छोटे भाई को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
दरअसल, पीड़िता के पिता और आरोपी दोनों सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव में और एक ही मकान में किराये पर रहते थे। 12 सितम्बर 2020 को आरोपी छत पर कपड़े लेने गई 6 साल की मासूम के साथ गंदा काम करने लगा। विलम्ब होने पर जब बच्ची की मां छत पर गई तो उसने आरोपी प्रीत को गंदा काम करते हुए देखा। वह देखकर पीडिता की मां ने शोर मचाया। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके साथ पहले प्रिंस ने गंदा काम किया फिर उसके छोटे भाई ने किया।
पीडिता की मां ने आरोपी के माता-पिता से इस बात की शिकायत की। लेकिन आरोपी के माता पिता ने इस पर कुछ नहीं कहा। वहां मौजूद प्रिंस कुमार पीड़िता के माता पिता से उलझ पड़ा और मारपीट करने लगा। साथ ही धमकी भी देने लगा कि अगर किसी से कोई शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। तब पीड़िता की मां ने 12 सितम्बर को उसी मकान में रहने वाले वीरेंदर प्रसाद सिंह के बड़े बेटे प्रिंस (24) और छोटे बेटे के खिलाफ पोस्को के तहत मामला दर्ज कराया।
प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। 28 सितम्बर 2020 को प्रीत के नाबालिग होने की बात आने पर उसका मामला किशोर न्यायालय भेज दिया गया जबकि प्रिंस कुमार को पोस्को कोर्ट सह ADJ-6 आनंद कुमार सिंह की कोर्ट ने दोषी करार दिया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद