Post Top Ad
Sunday, July 4, 2021
Home
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
वन्य-प्राणी संरक्षण के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर 'बालसखा योजना' एक अभिनव पहल - वन मंत्री डॉ. शाह।
वन्य-प्राणी संरक्षण के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर 'बालसखा योजना' एक अभिनव पहल - वन मंत्री डॉ. शाह।
भोपाल। वन मंत्री डॉ. कुवर विजय शाह ने कहा है कि बाघ एवं वन्य-प्राणी संरक्षण के प्रति वन्य प्रेमी और आम नागरिकों में जागरूकता लाने के मकसद से 'बालसखा अभिनव योजना' मध्यप्रदेश सहित भारत के अलग-अलग राज्यों में लागू की जा रही है। वन विभाग की मध्यप्रदेश टाईगर फाऊडेशन सोसायटी द्वारा टी-शर्ट पर छात्र-छात्राओं की पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। इस पहल में सोसायटी के साथ सहायक के रूप में विभिन्न संस्थाएँ और रुची लेने वाले नागरिकों को सह-आयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि टाईगर फाउडेशन सोसायटी द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को 4000 से अधिक टी-शर्ट उपलब्ध कराई जायेंगी। प्रतिभागियों को पुरूस्कार और सर्टिफिकेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं से टी-शर्ट पर पेंटिग कराकर चित्रित टी-शर्ट टाईगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यानों के समीप रहने वाले छात्र-छात्राओं को वितरित कराई जायेंगी, इससे बाघ और वन्य-प्राणियों के संरक्षण के प्रति जन-मानस में बेहतर माहौल बन सकेगा। बालसखा की यह प्रतियोगिता पिछले दिनों उज्जैन, दमोह, राजस्थान के बीकानेर और अजमेर शहर में आयोजित कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है। इस माह रीवा, शहडोल, सतना, छिन्दवाड़ा, इंदौर, रतलाम, भोपाल नगर में और बिहार, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, केरला, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों में भी यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद