मंत्री ठाकुर ने मंदाकिनी नदी के किनारे किया श्रमदान और पौधारोपण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 4, 2021

मंत्री ठाकुर ने मंदाकिनी नदी के किनारे किया श्रमदान और पौधारोपण।

मंत्री ठाकुर ने मंदाकिनी नदी के किनारे किया श्रमदान और पौधारोपण।

मंत्री ठाकुर ने मंदाकिनी नदी के किनारे किया श्रमदान और पौधारोपण।

भोपाल। पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट द्वारा आरोग्य धाम के समीप विगत दिनों से चल रहे 'श्रम-साधना अभियान' में हिस्सा लेकर श्रमदान किया। मंत्री ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने मंदाकिनी घाट के आसपास की गंदगी को साफ करने में योगदान दिया। मंत्री ठाकुर ने दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया। उन्होंने सभी आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पेड़ न सिर्फ मनुष्य और जीव जंतुओं को जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और जलस्तर को बनाए रखने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि हम अपनी भावी पीढ़ियों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य दे सकें। चित्रकूट प्रवास के दूसरे दिन ठाकुर ने मंदाकिनी घाट और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को माँ मंदाकिनी गंगा और नदी के घाटों की साफ सफाई नियमित रूप से करवाये जाने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...