Post Top Ad
Sunday, July 25, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
कारगिल दिवस शौर्य और पराक्रम की स्मृति का दिवस - मुख्यमंत्री चौहान।
कारगिल दिवस शौर्य और पराक्रम की स्मृति का दिवस - मुख्यमंत्री चौहान।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कारगिल दिवस हमारे सैनिकों के शौर्य, साहस और पराक्रम की गौरवगाथा की स्मृतियों को ताजा करता है। देश अपने वीर सपूतों को प्रणाम करता है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात में कारगिल दिवस के जिक्र पर आज ट्वीट के माध्यम से यह संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर मध्यप्रदेश में अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रंखलाएँ शुरू हो चुकी हैं। देश के साथ मध्यप्रदेश में भी 75वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हंगरी के बुडापेस्ट वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप के 73 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर देश की बेटी प्रिया मलिक को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश की बेटी प्रिया मलिक और देश के अन्य सभी खिलाड़ी नित ऐसे इतिहास रचकर माँ भारती को गौरान्वित करते रहें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी की सोच राष्ट्रहित और चहुमुखी विकास से ओतप्रोत है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये लोकल फॉर वोकल की जो अवधारणा दी, वह आज पूरे राष्ट्र में कारगर हो रही है। स्थानीय स्तर पर लोगों द्वारा तैयार की जा रही सामग्री को अन्य देशों में काफी सराहा जा रहा है। मध्यप्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को मार्केट उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने के लिये सतत प्रयत्नशील हैं। उनके द्वारा आत्म-निर्भर भारत के दिये गये मंत्र को मध्यप्रदेश में प्रभावी रूप से लागू किया गया है। प्रदेश के विकास के लिये आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप बना कर उसका अमल भी शुरू किया जा चुका है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित इंदौर का लाइट हाउस देश के अन्य राज्यों को दिशा दिखाने वाला सिद्ध होगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद