Post Top Ad
Sunday, July 25, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, मुनि श्री अक्षय सागर चातुर्मास कलश सम्पन्न, मुनि श्री ने कहा मनुष्य का मन बंदर जैसा होता है चंचल।
रायसेन/बरेली, मुनि श्री अक्षय सागर चातुर्मास कलश सम्पन्न, मुनि श्री ने कहा मनुष्य का मन बंदर जैसा होता है चंचल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। चातुर्मास कलश स्थापना के भव्य कार्यक्रम में मुनि श्री ने कहा की संयोग वियोग से दूर रह कर चित्त को स्थिर कर धर्म ध्यान में मन लगाने से जीव का कल्याण होता है। आचार्य विद्यासागर के कथन को उद घृत करते हुए कहा आज के मनुष्य का मन बन्दर जैसा चंचल होता है। मन को पाप से हटा कर पूण्य की ओर लगाना ही बर्षायोग की सफलता है। भक्ति के द्वारा साधना कर आत्मा का कल्याण करना ही एक ही स्थान पर रहकर आत्मा का कल्याण करना ही चातुर्मास का लक्ष्य होता है। पूज्य आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज के प्रिय शिष्य मुनि अक्षय सागर जी, मुनि नेमी सागर जी एवं एलक उपशम सागर जी महाराज का भव्य चातुर्मास कलश स्थापना समारोह सकल जैन समाज की उपस्थिति में भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। प्रातः 7 बजे से स्थानीय चन्द्र प्रभु जैन मंदिर में श्री जी का अभिषेक हुआ, पूज्य मुनिश्री अक्षय सागर महाराज के श्रीमुख से शांति धारा का वाचन हुआ। 8 बजे से महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर घट यात्रा निकाली।
प्रतिष्ठाचार्य अजय भैया ने 14 नदियों के प्रतीकात्मक जल से एवं मंत्रों से चातुर्मास कलशों की शुद्धि की। दोपहर में स्थानीय नंद भवन में मुख्य कर्यक्रम कुमारी देशना द्वारा मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ। तत्पश्च्यात पंचयात कमेटी के सदस्यों ने श्रीफल मुनि संघ को अर्पित कर नगर में चातुर्मास करने हेतु प्रार्थना की। इस दौरान मुनि संघ के चातुर्मास हेतु प्रथम मंगल कलश का सौभाग्य सिंघई मिश्री लाल, संतोष कुमार, विजय कुमार, सुशील कुमार, अशोक कुमार परिवार को प्राप्त हुआ। द्वतीय कलश प्राप्त करने का सौभाग्य भी सिंघई मिश्री लाल परिवार को ही प्राप्त हुआ। तृतीय मंगल कलश पूर्णायु आयुर्वेदिक चिकित्सालय जबलपुर हेतु का सौभाग्य प्रमोद कुमार, विनोद कुमार खरी वाले परिवार को प्राप्त हुआ।
चतुर्थ मंगल कलश जीव दया पर्यावरण समनापुर गौ शाला हेतु प्राप्त करने का सौभाग्य वीरेंद्र कुमार, अवनीत कुमार, विनीत कुमार थाला वाले परिवार को प्राप्त हुआ। अंतिम पांचवे कलश वात्सल्य छात्र वृत्ति हेतु का सौभाग्य जैन समाज अध्यक्ष सिंघई सुशील कुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जैन समाज के इस गरिमामय भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र एवं कर्नाटक से जैन श्रद्धालु भी सम्मिलित हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद