वो के चक्कर में जन्मदिन पर लेने पहुंचा पति, पत्नी नहीं आयी तो युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, अस्पताल में हुई मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 6, 2021

वो के चक्कर में जन्मदिन पर लेने पहुंचा पति, पत्नी नहीं आयी तो युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, अस्पताल में हुई मौत।

वो के चक्कर में जन्मदिन पर लेने पहुंचा पति, पत्नी नहीं आयी तो युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, अस्पताल में हुई मौत।


वो के चक्कर में जन्मदिन पर लेने पहुंचा पति, पत्नी नहीं आयी तो युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, अस्पताल में हुई मौत।

इंदौर। दूसरी महिला से संबंध होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगे, परेशान पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। जन्मदिन पर पति उसे लेने गया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर पति ने गाड़ी से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार सुबह मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच में दूसरी महिला के आने से पूरा परिवार बर्बाद हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जांच अधिकारी SI रामकुमार ने बताया, 1 जुलाई को महेंद्र पिता बलराम निवासी किशनगंज राऊ पत्नी को लेने ससुराल आया था। उसकी ससुराल MIG थाना क्षेत्र स्थित कन्हैयालाल की चाल में है। महेंद्र के किसी दूसरी महिला से संबंध थे। इसी कारण विवाद के बाद पत्नी एक महीने पहले मायके रहने आ गई थी, उसे ही लेने वह पहुंचा था। पत्नी ने जाने से मना किया, तो उसने ससुराल में ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी सोमवार सुबह मौत हो गई। भाई कमलेश ने बताया, भाई और भाभी का कुछ दिनों से विवाद हो रहा था। इसी कारण भाभी मायके आ गई थी। भाभी का 1 तारीख को जन्मदिन था, इसलिए भैया उन्हें लेने गए थे। भाभी इसलिए नहीं जाना चाह रही थी की भैया के किसी और महिला से संबंध थे। उनके बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था। जिस दिन वे भाभी को लेने जाने वाले थे, उसके पहले उन्होंने घर में अनाज भरा था, ठेला भी ठीक करवा लिया था। उन्होंने कहा था, पत्नी और बच्चों को लेने जा रहा हूं। वहां से लौटकर काम शुरू करूंगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...