Post Top Ad
Tuesday, July 6, 2021
Home
अपराध
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
सब्जी विक्रेता ने ग्राहक युवकों को कहा बिहारी तो दुकानदार को रोड पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बीच-बचाव करने आये लोगों पर कट्टा की बट से किया हमला।
सब्जी विक्रेता ने ग्राहक युवकों को कहा बिहारी तो दुकानदार को रोड पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बीच-बचाव करने आये लोगों पर कट्टा की बट से किया हमला।
ग्वालियर। प्याज खरीदने आए दो युवकों से सब्जी विक्रेता को बिहारी भाई कहना भारी पड़ गया। दोनों युवक उस समय तो चले गए, लेकिन कुछ देर बाद लौटे। वह पूरी तैयारी के साथ आए थे, उन्होंने सब्जी विक्रेता को बिहारी कहने की सजा सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटकर दी, पत्थर हाथ में लेकर उसके मुंह पर मारे। बीच-बचाव करने आए साथियों पर कट्टा के बट से हमला किया, जब वहां भीड़ एकत्रित हो गई तो हमलावर भाग गए। घटना एक दिन पहले की है, इस मारपीट का वीडियो अब वायरल हो रहा है। घटना डीडी नगर सिंधिया स्टेच्यू चौराहा की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। ग्वालियर में सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हमलावर एक सब्जी विक्रेता की जमकर पिटाई कर रहे हैं। हाथ में लोहे का कड़ा फंसाकर युवक के मुंह ही मुंह में मार रहे हैं। पत्थर से उस पर हमला कर रहे हैं। इतना ही नहीं उसे बचाने आए आसपास के लोगों पर भी हमला किया। दोनों युवकों के पास कट्टा भी था। जिसके बट से भी हमला किया गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग नहीं की।
पिटते-पिटते युवक बचने के लिए दौड़ लगाता है तो बदमाश उसके पीछे दौड़कर भी पीट रहे हैं। जब इस वायरल वीडियो के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि यह डीडी नगर का है। महाराजपुरा थाना में इसका मामला भी दर्ज है, लेकिन अभी हमलावर नहीं पकड़े गए हैं। वीडियो में पिट रहे युवक का नाम विकास लोधी है। वह डीडी नगर में सिंधिया स्टेच्यू के पास सब्जी का ठेला लगाता है, उसके पास ही वासुदेव कुशवाह सब्जी बेचता है। एक दिन पहले यहां विकास के पड़ोस में रहने वाले अखिलेश पाठक और आकाश चौहान आए थे। उन्होंने प्याज के दाम पूछे, इस पर विकास ने कहा कि ले लो बिहारी भाई 40 रुपए किलो है। दोनों भाव पूछकर उस समय तो चले गए, लेकिन 10 मिनट बाद लौटे तो उन्होंने विकास से कहा कि तूने हमें बिहारी क्यों कहा और हमला कर दिया। दोनों युवक बिहारी हैं और बिहारी भाई कहने पर ही चिढ़कर उन्होंने हमला किया। पुलिस ने अखिलेश पाठक और आकाश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Tags
# अपराध
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद