प्रशिक्षण तन्‍मयता से प्राप्‍त करें ताकि कार्यों का निष्‍पादन उत्‍कृष्‍टता से हो - डीजीपी जौहरी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

प्रशिक्षण तन्‍मयता से प्राप्‍त करें ताकि कार्यों का निष्‍पादन उत्‍कृष्‍टता से हो - डीजीपी जौहरी।

प्रशिक्षण तन्‍मयता से प्राप्‍त करें ताकि कार्यों का निष्‍पादन उत्‍कृष्‍टता से हो - डीजीपी जौहरी।

  • मध्‍यप्रदेश संवर्ग के आठ प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्‍य भेंट।

प्रशिक्षण तन्‍मयता से प्राप्‍त करें ताकि कार्यों का निष्‍पादन उत्‍कृष्‍टता से हो - डीजीपी जौहरी।

भोपाल। मध्‍यप्रदेश संवर्ग के 2020 बैच के आठ परिवीक्षाधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने आज पुलिस मुख्‍यालय में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से सौजन्‍य भेंट की। डीजीपी जौहरी ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्‍त कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। डीजीपी ने कहा कि प्रशिक्षण पूरी तन्‍मयता से प्राप्‍त करें ताकि शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं का उत्‍कृष्‍ट निष्‍पादन कर सकें। उन्‍होंने कहा कि जनता से जीवंत संपर्क बनाए ताकि उनकी आवश्‍यकताओं, अपेक्षाओं को जानकर अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त कर सकें। पुलिस से बेहतर समन्‍वय हो ताकि कानून-व्‍यवस्‍था संबंधी कार्य अच्‍छे से हो सकें। इस अवसर पर आर.सी.व्‍ही.पी. नरोन्‍हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी की संचालक सोनाली पोंक्षे वायंगणकर, पीएसओ टू डीजीपी सुनील पाण्‍डेय, एसओ टू डीजीपी मलय जैन, प्र‍शिक्षु आईएएस अभि‍षेक सराफ, अग्रिम कुमार, अनिल कुमार राठौर, अंजली रमेश, अशुंमन राज, हिमांशु जैन, प्रखर सिंह तथा विवेक के.वी. उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...