भोपाल, युवती रौब दिखाने के लिए लेती थी वर्दी का सहारा, यहां-वहां खड़े लोगों को लगाती थी डॉट, हफ्ता वसूली की भी शिकायतें। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 4, 2021

भोपाल, युवती रौब दिखाने के लिए लेती थी वर्दी का सहारा, यहां-वहां खड़े लोगों को लगाती थी डॉट, हफ्ता वसूली की भी शिकायतें।

युवती रौब दिखाने के लिए लेती थी वर्दी का सहारा, यहां-वहां खड़े लोगों को लगाती थी डॉट, हफ्ता वसूली की भी शिकायतें।


भोपाल, युवती रौब दिखाने के लिए लेती थी वर्दी का सहारा, यहां-वहां खड़े लोगों को लगाती थी डॉट, हफ्ता वसूली की भी शिकायतें।
प्रतिकात्मक फोटो

भोपाल में 22 साल की लड़की के पुलिस की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी लेडी सिंघम पिछले करीब 10 दिन से सक्रिय थी और इलाके में लोगों को यहां-वहां खड़े होने पर डांट फटकार भी लगाती थी। उसके हफ्ता वसूल किए जाने की भी शिकायतें आई हैं। लोगों की सूचना पर निशातपुरा पुलिस ने शनिवार देर रात घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर वर्दी पहन कर घूमने का कारण पता लगा रही है। भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली 22 साल की प्रियंका अहिरवार बेरोजगार है। टीआई निशातपुरा महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार रात एक लड़की के पुलिस की वर्दी पहनकर इलाके में घूम कर लोगों को डांट फटकार लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर करोंद इलाके से लड़की को हिरासत में ले लिया।

वह सिपाही की वर्दी पहने हुए थी। हैरानी की बात है कि उसके पास बेल्ट, कैप और नेम प्लेट तक लगा रखी थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुलिस में नहीं है, बस रौब दिखने के लिए वर्दी पहनकर निकलती थी। वह ऐसा पिछले 10 दिनों से कर रही थी, वह डंडा लेकर लोगों को डांटती रहती थी। हालांकि अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि उसने कितने लोगों से पैसे लिए, लेकिन वह इलाके में लोगों से हफ्ता वसूली की भी कोशिश कर रही थी। पुलिस के अनुसार प्रियंका कोई काम नहीं करती है और ना ही पढ़ाई करती है। वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद में अपनी मां के साथ रहती है। अभी तक उसके पिता के बारे में जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आखिर उसने पुलिस की वर्दी का सहारा क्यों लिया। पुलिस प्रियंका की मां से भी आज पूछताछ कर सकती है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...