Post Top Ad
Sunday, July 4, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
शादी के 20 दिन बाद ही पति को सेल्फी के बहाने तीसरी मंजिल पर चढ़ाकर दिया धक्का, पति को 12 दिन बाद आया होश तो हुआ खुलासा।
शादी के 20 दिन बाद ही पति को सेल्फी के बहाने तीसरी मंजिल पर चढ़ाकर दिया धक्का, पति को 12 दिन बाद आया होश तो हुआ खुलासा।
भोपाल। प्रोफेसर कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने शादी के 20 दिन बाद अपने पति को सेल्फी के बहाने घर की छत पर खड़ा किया और धक्का दे दिया। पहले धक्के में तो युवक संभल गया, लेकिन पत्नी उसे लगातार धक्का देती रही। शुरुआत में युवक को लग रहा था कि पत्नी मजाक कर रही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। तीन मंजिल की इमारत के नीचे गिरने से युवक को गंभीर चोट आई, इस दौरान युवक 12 दिन बेहोश रहा। अब उसे होश आया तो उसने खुलासा किया। पत्नी हादसे के पांच दिन बाद ही मायके चली गई है। घायल युवक की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार, घटना प्रोफेसर कॉलोनी के जैन मंदिर की है। प्राइवेट जॉब करने वाले 27 साल के धर्मेंद्र सैनी अपनी पत्नी सुमन यादव, मम्मी, पापा और छोटे भाई के साथ यहां रहते हैं। उनका भांजा शिवम भी पास में ही रहता है। शिवम ने ही धर्मेंद्र को गंभीर हालत में 20 जून की शाम निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उस दौरान वह बयान देने की स्थिति में नहीं था, ऐसे में मामले का खुलासा नहीं हो पाया। करीब 12 दिन बाद उसे होश आया, तो पुलिस को बयान लेने के लिए बुलाया गया। मजिस्ट्रेट के सामने दो दिन पहले धर्मेंद्र के बयान लिए गए। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे धक्का दे दिया था, इससे वह छत से करीब 30 फीट नीचे गिर गया था। पुलिस ने धर्मेंद्र की शिकायत पर आरोपी सुमन के खिलाफ FIR दर्ज की है, हालांकि अभी महिला के बयान नहीं हो पाए हैं।
बयानों के अनुसार, सुमन ने धर्मेंद्र से सेल्फी लेने के लिए छत पर चलने को कहा, वह उसके साथ छत पर पहुंचा। सुमन के कहने पर धर्मेंद्र छत की मुंडेर पर बनी दीवार के दोनों तरफ पैर डालकर बैठ गया, इसी दौरान सुमन उससे मजाक करते हुए धक्का देने लगी। पहली बार में तो जैसे-तैसे उसने अपने आप को संभाल लिया, लेकिन सुमन मजाक के नाम पर लगतार धक्का देती रही। मना करने पर भी सुमन नहीं मानी और उसे धक्का दे दिया। इस बार उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में सुमन और धर्मेंद्र के भांजे शिवम ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके हाथ, पैरे और जबड़े में फ्रैक्चर हैं। इसके अलावा भी शरीर में कई जगह चोटें हैं।
परिजनों ने बताया कि घटना के बाद सुमन चार-पांच दिन तक अस्पताल में धर्मेंद्र के पास रही, उसके बाद अपने मायके चली गई। मामले की जांच कर रहे हवलदार आनंद पांडे ने बताया कि महिला का मायका मिसरोद के पास बताया जाता है, अभी उससे संपर्क नहीं हो पाया है। उसे पूछताछ के बाद ही सही कहानी पता चल पाएगी। धर्मेंद्र के बड़े भाई सोनू सैनी ने बताया कि इसी लॉकडाउन में 30 अप्रैल को दोनों की शादी हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को पंसद किया था उसके बाद दोनों परिवार ने मिलकर उनकी शादी करवा दी थी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद