Post Top Ad
Monday, July 26, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
छात्रा की युवक के साथ अश्लील हरकत करते हुए तस्वीर वायरल, लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर उड़ा रहे मखौल।
छात्रा की युवक के साथ अश्लील हरकत करते हुए तस्वीर वायरल, लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर उड़ा रहे मखौल।
नालंदा। हिलसा शहर के कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में युवक के चेहरा पर स्टिकर लगा हुआ है, जबकि छात्रा का चेहरा साफ-साफ पता चल रहा हैं। इतना ही नहीं कई लोगों के द्वारा इस तस्वीर को अपने फेसबुक स्टेटस में लगा कर और अश्लील गाना सेट कर मखौल उड़ाया जा रहा हैं। दरअसल शनिवार से ही फिरदौस आलम दाऊद इब्राहिम नाम के फेसबुक आईडी से इस तस्वीर को वायरल किया जा रहा है। इस पोस्ट में युवक का नाम और पता भी दर्शाया गया है। हिलसा शहर के कनूनीय गली स्थित एक कोचिंग संचालक का नाम भी दर्शाया गया हैं। वहीं इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग इस पोस्ट पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे है और कोचिंग संचालक को खूब लताड़ा रहे हैं। साथ ही छात्रा का भी मखौल उड़ाने में लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
तस्वीर के वायरल होने के बाद से छात्रा काफी ज्यादा मानसिक तनाव में है। वहीं परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वो भी ये जानकर दंग रह गए। परिजनों ने इस संबंध में कहा कि हमे इन सब के बारे में ठीक से पता भी नहीं, अपने पुत्री से पूछने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। इस मामले में कोचिंग संचालक का कहना है कि हमारे ऊपर लगाये जा रहे आरोप बिल्कुल बेबुनियाद व मनगढ़ंत हैं। छात्रा के साथ जो तस्वीर लगाई गई हैं वो मेरा नहीं है, उसे एडिटिंग करके लगाया गया हैं। ऐसे में ये साफ होता हैं कि मुझे इस तस्वीर के सहारे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। वहीं इस अश्लील तस्वीर के वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर छात्रा के साथ जो युवक है उसका चेहरा छुपा हुआ। हम लोग अभी मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये जानकारी दी कि अभी तक इस मामले पर किसी के द्वारा कोई आवेदन थाना में नहीं दिया गया हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद