Post Top Ad
Monday, July 26, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, पेट में 7 से 8 बार मारे चाकू।
भोपाल, दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, पेट में 7 से 8 बार मारे चाकू।
भोपाल। 22 साल के एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई, युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने की। दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े की आवाज सुनकर जब तक लोग वहां पहुंचते आरोपी भाग चुका था, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तलैया पुलिस के अनुसार इस्लाम नगर निवासी 22 साल के फैज कुरैशी पिता इमरान कुरैशी ऑटो चलाता था। फैज के परिचित अमान ने बताया कि रविवार रात फैज अपने दोस्त सफीक के साथ सईदिया स्कूल ग्राउंड में बैठा था। वह कुछ दूरी पर अपने दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था। तभी उन्हें चिल्लाने की आवाजें आईं, वे दौड़कर वहां पहुंचे तो फैज खून से लथपथ पड़ा हुआ था और सफीक वहां से भाग चुका था। उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने सफीक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। फैज के पेट में 7 से 8 बार चाकू मारे गए।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद