Post Top Ad
Sunday, July 4, 2021
Home
खबर का असर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, आखिर तहसीलदार पर हिंदू संगठनों की नाराजगी की गिरी गाज, संत और हिंदू समाज ने विधायक का किया आभार व्यक्त।
रायसेन/सिलवानी, आखिर तहसीलदार पर हिंदू संगठनों की नाराजगी की गिरी गाज, संत और हिंदू समाज ने विधायक का किया आभार व्यक्त।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। रविवार को विवादित तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को सिलवानी से हटा दिया गया। तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह ने सिलवानी तहसील के मंदिरों पर अनावश्यक हस्तक्षेप करते हुए मंदिरों की जमीन के बारे में नोटिस दिए थे, वही भगवान के विरुद्ध भी अशोभनीय टिप्पणी करने से हिंदू एवं संत समाज में आक्रोश था जिसके विरोध में तहसीलदार को तत्काल हटाए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम मंगलवार को ज्ञापन सौंपा गया था। वही 4 जुलाई की समय सीमा दी गई थी रविवार को नगर के श्री राम जानकी मंदिर श्रीराम जानकी रमण साकेतधाम काठिया मंदिर में हिंदू समाज की बैठक महंत नागा रामदास जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न की गई थी। बैठक में उपस्थित हिंदू समाज ने एक स्वर में तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की कार्यप्रणाली को देखते हुए सोमवार को 11.00 बजे हटाने की मांग को कायम रखते हुए की थी एवं सर्वसम्मति से तहसीलदार को नहीं हटाए जाने पर सोमवार को 2:00 बजे के बाद अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई थी। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह राजपूत से दूरभाष पर बात कर हिन्दू समाज के निर्णय को अवगत कराया था जिस पर विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने हिंदू एवं संत समाज के निर्णय को स्वीकार करते हुए सोमवार को तहसीलदार को हटाने का आश्वासन दिया था। विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने महंत नागा रामदास जी महाराज एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय से भी चर्चा की थी, विधायक रामपाल सिंह राजपूत के आश्वासन के बाद जिला प्रशासन द्वारा तत्काल ही कलेक्टर उमाशंकर भार्गव की अनुशंसा पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर के हस्ताक्षर से जारी कर आदेश क्रमांक 4343 मैं शत्रुघ्न सिंह चौहान तहसीलदार सिलवानी को कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी भारत निर्वाचन रायसेन से तहसीलदार सिलवानी की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए। विवादित तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को सिलवानी से हटाए जाने पर संत समाज एवं हिंदू उत्सव समिति, हिंदू समाज ने खुशी जाहिर करते हुए पूर्व लोक निर्माण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया है। पूर्व में दिये गये ज्ञापन में उल्लेख किया गया था कि सिलवानी तहसील के मंदिरों की जमीन (कृषि भूमि) पर तहसीलदार सिलवानी द्वारा मंदिरों के महन्त एवं पुजारियों पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाकर मंदिरों की जमीनों को सरकारी बताकर स्वयं जमीनों को कोली बेचने की बात कर रहे है एवं मंदिरों पर जाकर जमीन के कौलीदारो से अभद्रता करते हुए भगवान के बारे में अपशब्दों का उपयोग करते है। काठिया मंदिर की जमीन के कौलीदार माधोसिंह यादव ने बताया की तहसीलदार ने यह बोला की आप मूंग की फसल नहीं काटेंगे, अगर आपने फसल काटी तो आपके ऊपर 50000 रुपये का जुर्माना एवं कानूनी कार्यवाही कर ट्रेक्टर-थ्रेसर जप्त करने की धमकी दी। तहसीलदार ने श्रीराम मंदिर की जमीन के कोलीदार महेश नामदेव को भी नोटिस दिया व धमकी देते हुए कहा की यह सरकारी जमीन है, इसे आप कैसे जोत रहे है, इसे तत्काल छोड़े इस जमीन पर जो मूंग की फसल बोई है इसे हम काटेंगे। तहसीलदार सिलवानी के इस अनावश्यक हस्तक्षेप, व्यवहार एवं हिन्दु समाज के आराध्य भगवान पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर साधु-संत एवं हिन्दु समाज में तहसीलदार के विरूद्ध भारी आक्रोश व्याप्त है। सिलवानी के साधु संत एवं हिन्दु समाज ने कलेक्टर से मांग की थी कि तहसीलदार सिलवानी को तत्काल सिलवानी से हटाया जाए अन्यथा 5 जुलाई सोमवार से सिलवानी तहसील के साधु-संत एवं समस्त हिन्दु समाज तहसील कार्यालय के सामने आनिशिचतकालीन धरने पर बैठेंगे, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
Tags
# खबर का असर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
खबर का असर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद