मुख्यमंत्री शिवराज सपरिवार पहुंचे सलकनपुर बीजासन माता मंदिर, विकास कार्यों की कार्य-योजना बनाने के लिए दिए निर्देश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 4, 2021

मुख्यमंत्री शिवराज सपरिवार पहुंचे सलकनपुर बीजासन माता मंदिर, विकास कार्यों की कार्य-योजना बनाने के लिए दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री शिवराज सपरिवार पहुंचे सलकनपुर बीजासन माता मंदिर, विकास कार्यों की कार्य-योजना बनाने के लिए दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री शिवराज सपरिवार पहुंचे सलकनपुर बीजासन माता मंदिर, विकास कार्यों की कार्य-योजना बनाने के लिए दिए निर्देश।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को पत्नी साधना सिंह, दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल के साथ सीहोर के सलकनपुर मंदिर पहुंचे। जहां सीएम शिवराज ने सपरिवार माता बीजासन देवी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने, प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में बैठक लेकर मंदिर में विकास कार्यों के लिए कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर के विकास, श्रद्धालुओं के लिये बेहतर सुविधाओं का विस्तार और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की कार्य-योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसी योजना बनाएं जिससे मंदिर को भव्य स्वरूप मिले और मंदिर की एक अलग पहचान बने। मुख्यमंत्री ने सलकनपुर में इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अफसरों के साथ बैठक की, जहां सीएम ने कहा कि यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संसाधनों और सुविधाओं के विस्तार से संबंधित कार्यों को कार्य-योजना में शामिल किया जाए। बैठक में लोक निर्माण, वन विभाग और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...