Post Top Ad
Sunday, July 4, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाए, पुलिस बनी मूक दर्शक, चोर चोरी की घटनाओं को लगातार दे रहे अंजाम।
रायसेन/उदयपुरा, नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाए, पुलिस बनी मूक दर्शक, चोर चोरी की घटनाओं को लगातार दे रहे अंजाम।
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। नगर में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते नगर से लेकर गांव तक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है, लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। वंही बीती रात पंचमुखी रेस्टोरेंट ब्लॉक चौराहे पर अज्ञात चोर देर रात एक पान की गुमठी का ताला तोड़कर नगदी और पान-मसाला का सामान ले गए, वंही बीते एक सप्ताह के अंदर राधे पूजा भंडार से 20 हजार पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया, बस स्टैंड के पास भी मोबाइल की दुकान पर अज्ञात चोरों के द्वारा आंखों से काजल चुरा लिया जैसी वारदात को अंजाम दिया। पिछले कई महीनों से चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। नगर में अनेक स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी घटना से पर्दा उठाने में नाकाम ही रही है। पिछले एक माह में कई घरों, दुकानों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते यहां वारदातें बढ़ रही हैं। साथ ही पुलिस रात को गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। पुलिस की सक्रियता बढ़ती है तो आए दिन नगर में वारदातों को अंजाम दे रहे चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।
बता दें कि शहर में इन दिनों बाइक चोर सक्रिय हैं। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो बाइक चोरी की वारदात में एकाएक इजाफा हुआ है। शहर का ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां से बाइक चोरी ना गई हो। भीड़भाड़ और मुख्य बाजार के इलाकों से तो बाइक नजर फेरते ही गायब हो रही हैं। शहर में बाइक चुराने वाला गिरोह सक्रिय है और पुलिस इस मामले में निष्क्रिय बनी हुई है। पुलिस की निष्क्रियता का ही चोर गिरोह फायदा उठा रहा है। बाइक चुराने के बाद चोर इन वाहनों को कहां खपा रहे हैं, यह जांच का विषय है।
ज्ञातव्य को 23 नवम्बर 2020 तहसील प्रांगड़ में लोकसेवा सेवा कार्यलय में भी अज्ञात चोरो के द्वारा लेपटॉप और अन्य सामग्री चोरी कर ले गए थे वंही इनके द्वारा लोकसेवा में जमा हुए हितग्राहियो के महत्वपूर्ण दस्तावेज को आग के हवाले कर दिया था। वंही घटना के आठ माह होने वाले है, पुलिस आज तक लोकसेवा केंद्र में चोरी करने वालो को भी पता नही कर पाई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद