Post Top Ad
Sunday, July 4, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
भोपाल ने इंदौर को छोड़ा पीछे, 7 दिनों में आए इतने नए केस, प्रदेश में बैतूल तीसरे नंबर पर; क्लिक कर पढे पूरी खबर।
भोपाल ने इंदौर को छोड़ा पीछे, 7 दिनों में आए इतने नए केस, प्रदेश में बैतूल तीसरे नंबर पर; क्लिक कर पढे पूरी खबर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होने के बाद अब प्रदेश में दोबारा नए मामलों की संख्या बढ़ रही है, इसे लेकर सरकार की भी चिंता बढ़ गई है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर चेता रहे हैं। उनकी लोगों को चेताने की वजह का कारण यह है कि 7 दिनों में प्रदेश में कोरोना के 265 मामले आए। इसमें 27 जून से 3 जुलाई के बीच भोपाल में 61, इंदौर में 53, बैतूल में 25, जबलपुर में 23 और राजगढ़ में 16 नए संक्रमितों के मामले सामने आए हैं। वहीं, रतलाम में पिछले आठ दिनों में 10 और नीमच में 7 नए केस मिले हैं। इसके अलावा ग्वालियर और निवाड़ी में 6-6, विदिशा, रायसेन, मुरैना में 5-5, खरगोन, धार, होशंगाबाद में 4-4 केस, नरसिंहपुर, सिंगरौली, गुना, हरदा में 3-3, सतना, बालाघाट, बड़वानी, दमोह, झाबुआ, दतिया, भिंड में 2-2 और रीवा, सीहोर, छिंदवाड़ा, उमरिया, डिंडौरी में 1-1 मामले सामने आए। बता दें मध्य प्रदेश में अब तक 7,89,936 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7,80,445 ठीक हो चुके हैं। 9001 लोगों की कोरोना के कारण अब तक मौत हो चुके है। अभी प्रदेश में 490 एक्टिव केस हैं। विशेषज्ञों का कहना है, अनलॉक के बाद कोरोना के संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद लोग भी बेपरवाह हो गए हैं। लोग बाजार, सार्वजनिक जगहों कोविड प्रोटोकॉल का पालन ही नहीं कर रहे। कहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं, तो लोग ठीक से मास्क तक पहनते दिखाई नहीं दे रहे। लोगों की लापरवाही के अलावा जिला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग टीमों की उदासीनता भी कोरोना संक्रमण बढ़ने के पीछे की बढ़ी वजह है।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद