Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, नर्मदा नदी से खुलेआम निकाली जा रही रेत, गहरी नींद में सोए खनिज विभाग के अफसर।
रायसेन/देवरी, नर्मदा नदी से खुलेआम निकाली जा रही रेत, गहरी नींद में सोए खनिज विभाग के अफसर।
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। चार माह पहले रायसेन जिले में रेत का ठेका निरस्त हो चुका है। फिर भी नर्मदा नदी से रेत उत्खनन किस तरीके से हो रहा है। उससे लग रहा है कि प्रशासन ने रेत माफिया को अवैध उत्खनन की छूट दे दी गई है। मौन स्वीकृति दी है कि जितना लूट सकते हो लूट लो। रेत माफिया नर्मदा नदी का सीना चीर कर रेत का अवैध उत्खनन में लगे हुए है। नर्मदा के पानी से रेत निकालकर उसे ट्रैक्टर-ट्राली में भारी जा रही है और उसे बाजार में महंगी कीमत पर बेचा जा रहा है। देवरी क्षेत्र की नर्मदा तटीय घाट पतई, शोकलपुर, रिछावर, नयाखेड़ा, खदानों पर सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली रेत निकालकर ले जाई जा रही है। सैकड़ों की तादात में ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरी जा रही है। लेकिन खनिज विभाग के अफसर गहरी नींद में सोए हुए हैं। रेत का अवैध उत्खनन वैसे तो पूरे साल बड़े पैमाने पर होता है, लेकिन पिछले करीब 20 दिनों से कुछ ज्यादा ही हो रहा है।
इसका मुख्य कारण 30 जून से नर्मदा नदी से रेत निकालने का प्रावधान नहीं है और एनजीटी की रोक को माना जा रहा है। दूसरी और बारिश होने के कारण नर्मदा नदी घाटों से लग जाएंगी। जिसके कारण रेत माफिया नर्मदा तटों से रेत नहीं ला पाएंगे। इस कारण रेत माफिया नर्मदा तटों से रात-दिन अवैध रेत उत्खनन कर रहे हैं। जिससे बारिश के समय में महंगे दामों पर रेत बेची जाएगी।
पर्यावरण सुरक्षा और नदी के अस्तित्व को बनाए रखने की मंशा से सरकार ने 30 जून से नर्मदा नदी में रेत उत्खनन पर रोक लगाई है। लेकिन खुलेआम अभी भी नर्मदा तटो से ट्रैक्टर-ट्राली भराई जा रही है। रेत माफिया रात-दिन रेत का खनन कर रहे हैं और खनिज विभाग अभी तक कार्रवाई करने के लिए नहीं आ रही है। जब इस विषय में एडीएम प्रमोद गुर्जर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं माइनिंग विभाग एंव राजस्व विभाग को सूचना देकर कार्रवाई के लिए पहुंचाता हूं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद