Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
भारतीय संस्कृति की रीढ़ हैं जनजातीय समाज - मंत्री ठाकुर।
भोपाल। मध्यप्रदेश का जनजातीय समाज भारतीय संस्कृति की रीढ़ है। जनजातीय समाज ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहकर अपनी चित्रकारी के माध्यम से भारतीय मूल्यों को सहेजा है। पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने जनजातीय संग्रहालय भोपाल में भील एवं गोंड समुदाय के चित्रकारों पर एकाग्र 'चित्र शिविर' के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। ठाकुर ने कहा कि जनजातीय समाज की सुंदर चित्रकारी की पावन परंपरा को बढ़ावा देने तथा कलाकारों को मेहनत का उचित मूल्य और सम्मान दिलाने के लिए 'चित्र शिविर' का आयोजन किया गया है। ठाकुर ने प्रसिद्ध भीली चित्रकार भूरी बाई के साथ कैनवास पर चित्र उकेर कर शिविर का शुभारंभ किया। ठाकुर ने भूरी बाई को शाल और श्रीफल देकर उनके कला क्षेत्र में योगदान के लिए भी सम्मानित किया और आमंत्रित सभी कलाकारों का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि संस्कृति विभाग के जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा गोंड और भीली चित्रकारों द्वारा 'परंपरा में प्रकृति की महिमा' पर केंद्रित 'चित्र शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। 'चित्र शिविर' में आमजन, 70 से अधिक आमंत्रित चित्रकारों के निजी संग्रह से पेंटिंग खरीद सकेंगे। शुक्ला ने बताया कि संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा जनजातीय कलाकारों की पेंटिंग बेचने और खरीदने के लिए पोर्टल तैयार कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। इस पोर्टल पर कलाकार अपनी कलाकृति की फोटो को दाम के साथ अपलोड कर सकेंगे। हर चित्र का यूनिक आईडी जेनरेट होगा, जिससे चित्रकार को उसके चित्र का कॉपीराइट का अधिकार मिलेगा। चित्रकार का चित्र जितनी बार आगे बिकेगा उतनी बार की रॉयल्टी उसके खाते में आएगी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनजातीय कलाकारों के अधिकार और आय को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर 'गमक' श्रंखला के अंतर्गत 7 से 11 जुलाई तक दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक 'चित्र शिविर' आगुंतको के लिए प्रदर्शित किया जायेगा। इस अवसर पर संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी सहित आमंत्रित चित्रकार और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद