धरातल पर उतरी योजनाओं के लाभ से ही जन-विश्वास कायम होता है - राज्यमंत्री यादव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, July 7, 2021

धरातल पर उतरी योजनाओं के लाभ से ही जन-विश्वास कायम होता है - राज्यमंत्री यादव।

धरातल पर उतरी योजनाओं के लाभ से ही जन-विश्वास कायम होता है - राज्यमंत्री यादव।

धरातल पर उतरी योजनाओं के लाभ से ही जन-विश्वास कायम होता है - राज्यमंत्री यादव।

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने इंदौर एवं उज्जैन मण्डल के विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये हैं कि जल जीवन मिशन से संबंधित सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। मंत्री यादव ने इंदौर मुख्यालय पर इंदौर एवं उज्जैन मण्डल के मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री व अनुविभागीय अधिकारियों की बैठक में जल जीवन मिशन कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव, प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के.के. सोनगरिया भी मौजूद थे। राज्यमंत्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि विकास कार्यों को अब पूरी गति के साथ शुरू करना है। गाँवों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी आगे आकर कमान संभालें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए समय अवधि कम और कार्य अधिक है। “समय कम और लक्ष्य बड़ा” जैसी चुनौतियों को स्वीकार कर उन्हें पूर्ण करने वाले शासकीय सेवक अपनी अलग और विशेष पहचान बनाते हैं। राज्यमंत्री यादव ने कहा कि कल्याणकारी योजनायें जब अमलीजामा पहनकर धरातल पर उतरती हैं तो सरकार के प्रति जन-विश्वास कायम होता है। राज्यमंत्री यादव ने निर्देश दिए कि आँगनवाड़ी व स्कूलों में आगामी 15 अगस्त तक पेयजल व शौचालयों के लिए नल कनेक्शन से जल की व्यवस्था हर हाल में की जाना है इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें। अतिरिक्त मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने अधिकारियों से कहा कि गत डेढ़-दो वर्षों में कोविड संक्रमण के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, इसलिये अब पूरी गति से जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं के पूर्ण होने पर इनके रख-रखाव के लिये ग्रामीणों से सामुदायिक सहभागिता की राशि अवश्य संकलित करें, ताकि भविष्य में पेयजल योजनाओं का रख-रखाव होता रहे और ग्रामीणों को लगातार पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहे। प्रमुख अभियंता के.के. सोनगरिया ने निर्देश दिये कि कोरोना से मृत अधिकारी-कर्मचारियों के परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति देने संबंधी प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जिन ग्रामों में पेयजल परिवहन अथवा दूषित पेयजल जैसी समस्याएँ सामने आयी थी, उन ग्रामों में विशेष ध्यान देकर समुचित व्यवस्था की जाये। बैठक में जल निगम के मुख्य महाप्रबंधक अजय जैन, मुख्य अभियंता इंदौर जोन व्ही.एस. सोलंकी, प्रभारी मुख्य अभियंता मैकेनिकल अशोक बघेल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...