Post Top Ad
Monday, July 26, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, सावन मास के धार्मिक अनुष्ठानों का श्रीगणेश, जगह-जगह हो रहे रूद्राभिषेक।
रायसेन/बरेली, सावन मास के धार्मिक अनुष्ठानों का श्रीगणेश, जगह-जगह हो रहे रूद्राभिषेक।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर सहित अंचल में पवित्र श्रावण मास के श्रीगणेश के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम भी प्रारंभ हो गया है। बरेली तहसील मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूर जामगढ़ के पास विंध्याचल पर्वत स्थित प्राचीन शिव गुफा, भगदेई के प्राचीन शिव मंदिर और खरगोन में नीम के नीचे विराजे अष्टकोणीय शिव लिंग पर जलाभिषेक और पूजा शुरू हो गई है। इसके अलावा घरों और मंदिरों में भी कोविड गाइडलाइन के साथ भजन कीर्तन और राम नाम संकीर्तन शुरू हो गए हैं।
चित्रकूट धाम से पधारे सेवा निवृत्त शिक्षाविद और विद्वान पंडित चन्द्रदत्तजी त्रिपाठी और संस्कृत पाठशाला के आचार्य शेषनारायण पांडेय के सानिध्य में संस्कृत पाठशाला के पूर्व अध्यक्ष पंडित पीएन याज्ञवल्क्य सहित विप्रगण पंडित शिवनारायण शर्मा, पंडित गौरीशंकर तिवारी, पंडित जगदीश शर्मा, पंडित भगवत प्रसाद चौबे, पंडित संतोष शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा एवं पंडित सुजय पाराशर आदि ने कर्मकांड भास्कर गुरूजी चित्रकूट वालों के साधना धाम संस्कृत पाठशाला जामगढ़ में पूज्य गुरूजी चित्रकूट वालों की परंपरा अनुसार गांव, प्रदेश और विश्व के कल्याण की कामना के साथ वैदिक विधान से मिट्टी से निर्मित भगवान शिव जी का महा रूद्राभिषेक किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान करूणा सागर भगवान भोले को भांग का भोग भी लगाया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद