Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र फिर हुआ उपेक्षित, सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने वाले सांसद उदय प्रताप को मोदी कैबिनेट में नहीं मिली जगह ?
होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र फिर हुआ उपेक्षित, सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने वाले सांसद उदय प्रताप को मोदी कैबिनेट में नहीं मिली जगह ?
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार कैबिनेट 2.0 का विस्तार हो चुका है। 43 नए मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ली। लेकिन लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल करने वाले होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राव उदय प्रताप को मोदी कैबिनेट 2.0 में कोई जगह नहीं दी गई। यह वाक्य जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सांसद राव उदय प्रताप होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सीट से सांसद है। इस सीट पर राव ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दीवान शैलेंद्र सिंह को 553682 वोटों से हराया है। इसी के साथ राव लगातार इस सीट से तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में विकास का पहिया कैसे घूमेगा ? होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, हर नौजवानों को रोजगार, मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की जैसी जरूरी बुनियादी सुविधाओं का सपना कैसे पूरा होगा ?
राव उदय प्रताप के समर्थकों सहित आमजनों ने दबी जुबान से कहा कि सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह न मिलना आश्चर्य की बात है। जबकि नर्मदांचल को दरकार थी कि उसके अंचल से इस बार सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सांसद के समर्थकों और आमजनों ने कहा कि सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में खासी लोकप्रियता रखते है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। लेकिन सांसद के कार्य करने की एक सीमा होती है और मंत्री सीधे अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहा सकते हैं। अगर उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलती तो वह अपनी क्षमता से अधिक विकास अपनी संसदीय क्षेत्र के लिए करते। वहीं भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया कि संगठन स्तर पर वरिष्ठता के आधार पर तय किया जाता है किसको मंत्रिमंडल में शामिल करना है और किसको नहीं। हाल ही में उन्हें अंतरिक्ष विभाग एवं परमाणु ऊर्जा विभाग संयुक्त सलाहकार समिति में सदस्य बनाया गया है। सांसद के नेतृत्व में हजारों करोड़ो की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास के लिए हर संभव प्रयास किये हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने के लिए सरकार को पत्र भी लिखा है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद