Post Top Ad
Monday, July 5, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, कोरोना काल में मजदूरों की जेब पर डाका डाल रहा फॉरेस्ट विभाग।
रायसेन/देवरी, कोरोना काल में मजदूरों की जेब पर डाका डाल रहा फॉरेस्ट विभाग।
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। कोरोना काल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक और मजदूरों को हर संभव मदद देने की बात कर रहे हैं वहीं देवरी फॉरेस्ट विभाग मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों को भी ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रहा है। देवरी वन विभाग के द्वारा बरसात के समय में पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खुदवाए जाना थे जो कि मजदूरों से हो ना थे, लेकिन देवरी वन विभाग के अधिकारियों ने तो जेसीबी मशीन से ही सारे गड्ढे खुदवा दिऐ एवं मजदूरों को काम नहीं दिया गया। वैसे ही मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मशीनरी से काम पर प्रतिबंध लगा हुआ है, क्योंकि सरकार का कहना है कि कोरोना काल में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों से काम कराया जिससे कि गरीब परिवारों का गुजर बसर हो सके, लेकिन देवरी फॉरेस्ट विभाग अपने आप को सरकार से ऊपर का समझ रही है एवं मजदूरों के काम को मशीनों से कराया जा रहा है।
ऐसे में कोरोना काल में मजदूरों को काम ना मिलना ही बहुत बड़ी समस्या हो गई है। क्योंकि ज्यादा तर सरकारी विभागों में काम मशीनों के द्वारा ही किया जा रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कितनी योजना गरीबों के लिए चला दे लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से गरीबों को काम मिलना मुश्किल हो गया है। क्योंकि मशीनों से काम कराने में इनका हिस्सा भी होता है इसलिए अधिकारी ज्यादा तर मशीनों से ही काम कराते हैं एवं मजदूरों के नाम से फर्जी बिल लगाकर राशि का बंदरबांट कर लेते हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद