रायसेन/उदयपुरा, सफाई कर्मियों ने अधिकारियों पर लगाए भेद-भाव के आरोप, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 5, 2021

रायसेन/उदयपुरा, सफाई कर्मियों ने अधिकारियों पर लगाए भेद-भाव के आरोप, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

सफाई कर्मियों ने अधिकारियों पर लगाए भेद-भाव के आरोप, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

रायसेन/उदयपुरा, सफाई कर्मियों ने अधिकारियों पर लगाए भेद-भाव के आरोप, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। नगर परिषद उदयपुरा में पदस्थ दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मियों के द्वारा तहसीलदार संजय नागवंशी को ज्ञापन सौंपा गया। नगर परिषद सफाई कर्मियों ने तहसीलदार को ज्ञापन में कहा गया है की नगर पंचायत में पदस्थ अधिकारियों के द्वारा सफाई कर्मीयो के साथ भेद-भाव किया जाता है, यह आरोप उल्लेखनीय ज्ञापन में व्यक्त किया गया है। वंही ज्ञापन में उल्लेख है की सन 2002 से कार्यरत कर्मचारियों को अभी तक नियमित नहीं किया गया, जबकि 2010 और 2014 से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया गया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि हम अनुसूचित जाति से संबंध रखते है इसलिए हमारे साथ भेद-भाव किया जाता है। सफाई कर्मियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि बीनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जावे। सन 2007 से 2010 तक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जावे। साप्ताहिक मस्टर सफाई कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगियों की तरह मासिक वेतन दिया जावे। समस्त सफाई कर्मचारियों का एपीएफ काटा जावे। बाल्मीकि मंगल भवन बनवाया जावे। समस्त कर्मचारियों ने बताया कि 4 दिवस के अंदर यदि हमारी समस्त मांगे पूरी नहीं हुई तो हम पांचवे दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...