पति ने पत्नी को दो युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो किया विरोध; प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को चौथी मंजिल से फेंका। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 25, 2021

पति ने पत्नी को दो युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो किया विरोध; प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को चौथी मंजिल से फेंका।

पति ने पत्नी को दो युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो किया विरोध; प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को चौथी मंजिल से फेंका।

पति ने पत्नी को दो युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो किया विरोध; प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को चौथी मंजिल से फेंका।

इंदौर। पति ने अपनी ही पत्नी पर जान से मारने की कोशिश के आरोप लगाए हैं, हालांकि एफआईआर में युवक ने कुछ और बयान दिए थे। घायल हिमांशु चौहान को पत्नी ने दो युवकों के साथ मिलकर चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। इसके बाद उसे घायल हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने यहां पर धमकी दी कि उसने पुलिस को यदि धक्का देने की बात कही, तो वह अस्पताल में ही गला घोंट देंगे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की भूरी टेकरी पर रहने वाले हिमांशु चौहान ​​​​​​को ​एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। परिजन का कहना है कि घायल हिमांशु रतलाम में नौकरी करता है, वह पत्नी पर शक होने के कारण इंदौर पहुंचा था। जैसे ही वह घर में पहुंचा, तो उसकी पत्नी अन्य दो युवकों के साथ कमरे में थी। विरोध किया, तो पत्नी और दोनों युवकों ने हिमांशु के साथ मारपीट कर उसे चौथी मंजिल से फेंक दिया। युवक को घायल अवस्था में बिल्डिंग के रहवासियों द्वारा 108 की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

इधर, मामले में पुलिस का कहना है कि हिमांशु बयान बदल रहा है। उसका कहना है कि पैर फिसलने की वजह से वह गिर गया था। परिजन ने पत्नी और अन्य युवक के द्वारा मारपीट कर बिल्डिंग से नीचे फेंकने का आरोप लगाया। माना जा रहा है कि फिलहाल पुलिस परिजन के बयान के आधार पर मामले कि जांच को आगे बढ़ा रही है। परिवार वालों की मानें तो जब हिमांशु के चिल्लाने की आवाज सुनी, तो बदनामी के डर से मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मारपीट की। इसके बाद छोटू व परवेज नामक युवकों ने हिमांशु को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। हिमांशु को मुंह, पैर व कमर में फ्रैक्चर है। उसकी हालात गंभीर है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...