Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, प्राचार्य ने कई बार लगाई गुहार पर नहीं हटाए गए विद्युत तार।
रायसेन/देवरी, प्राचार्य ने कई बार लगाई गुहार पर नहीं हटाए गए विद्युत तार।
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। शासकीय हाई स्कूल आली वाडा जोकि आली वाडा क्षेत्र में जुड़े कई गांवों के लिए एकमात्र बीच में संचालित शासकीय हाई स्कूल है। यहां पर प्राचार्य कार्यालय, प्रयोगशाला कक्ष, संकुल केंद्र का मुख्य ऑफिस इन सब के ऊपर से विद्युत विभाग की एल.टी. जर्जर लाइन ठीक बीचो-बीच से निकाली गई है। आलम यह है कि यह विद्युत लाइन पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है।
इसके मौत के तार प्रयोगशाला भवन, प्राचार्य कक्ष के छत के ऊपर मिल चुके हैं। लेकिन अभी तक विद्युत विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने कोई भी सुध नहीं ली है। यह तार किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। जबकि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं एवं शाला, स्टाफ के लिए यह मौत की घंटी हमेशा बजती रहती है। किसी भी समय इन जर्जर विद्युत तारों से कोई भी बड़ी दर्दनाक घटना हो सकती है। घातक रिपोर्टर से चर्चा करते हुए शाला के प्राचार्य केके रघुवंशी ने बताया कि हमने विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर को पत्र आवेदन के माध्यम से अवगत कराया था।
यह आवेदन हमने 23-6-2020 को दीया था जिसमें अन्य संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई थी। पर आज दिनांक तक इन जर्जर विद्युत तारों को शाला भवन के मुख्य ऑफिसों के ऊपर से हटाया नहीं गया है। जहां पर बच्चे पानी पीने के लिए जाते हैं, उसी पानी की टंकी के ऊपर मौत के तार झूल रहे हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद