Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, विधायक के पैतृक गांव में शतचंडी यज्ञ का हुआ आयोजन।
रायसेन, विधायक के पैतृक गांव में शतचंडी यज्ञ का हुआ आयोजन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। हमेशा धार्मिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के द्वारा अपने पैतृक निवास ग्राम गडरवास में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के विद्वान पंडितों के द्वारा श्री श्री श्री 1008 गोरा वाले ब्रह्मचारी जी की मौजूदगी में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन करवाया और जगत कल्याण की कामना की। विद्वान पंडितों के द्वारा प्रतिदिन वैदिक विधि विधान से मां जगत जननी की पूजा अर्चना की गई, विशेष मंत्रों का जाप किया गया एवं पूरे क्षेत्र प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। विधायक देवेंद्र सिंह पटेल बताते हैं कि मां भगवती की आराधना और उनके आशीर्वाद से ही सब कुछ संभव होता है। वर्तमान में कोरोना काल चल रहा है, इस कारण से चैत्र नवरात्र में यह धार्मिक कार्यक्रम नहीं आयोजित हो पाया था। लेकिन मां भगवती की कृपा हुई और कार्यक्रम मां के आशीर्वाद से निर्विघ्न संपन्न हुआ है। मेरी मां भगवती से प्रार्थना है कि पूरा क्षेत्र प्रदेश खुशहाल रहें, लोगों का अनुमान है कि तीसरी लहर आ रही है तो मैं नित्य प्रतिदिन मां भगवती से प्रार्थना करता हूं कि मां भगवती हमारे क्षेत्र-प्रदेश में कोरोना बिल्कुल भी न आए और सभी सुखी समृद्ध रहे यही प्रार्थना करता हूं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद