ज्योतिरादित्य सिंधिया बने केबिनेट मंत्री, रायसेन को रेल मिलने की उम्मीद जगी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 8, 2021

ज्योतिरादित्य सिंधिया बने केबिनेट मंत्री, रायसेन को रेल मिलने की उम्मीद जगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बने केबिनेट मंत्री, रायसेन को रेल मिलने की उम्मीद जगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बने केबिनेट मंत्री, रायसेन को रेल मिलने की उम्मीद जगी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मोदी कैबिनेट का बीती शाम को विस्तार हो गया है। इसमें मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनया गया है, साथ ही चर्चा है कि सिंधिया को केबिनेट मंत्रालय स्थान मिलने से रायसेन के विकास के द्वार खुलेगें। क्या अब रायसेन जिला मुख्यालय वाससियों को रेल मिलने की आस फिर से जीवंत हो उठेगी। बतादें कि जिला मुख्याल को रेल मार्ग से जोडने की मांग कई वर्षों से उठती आई है। हालांकि, यह अभी तक केवल सपना ही साबित होती रही है। जैंसा की सभी जानते है कि रायसेन जिले से सिधिया परिवार का नाता पुराना है। स्वर्गीय माधव राव सिंधिया के करीबी रहे सांची विधानसभा के विधायक और मध्यप्रदेश सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए है। लिहाजा चौधरी द्वारा यदि जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोडने की मांग की जाए तो ज्योतिरादित्य सिंधिया इसे नकार नहीं सकते है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया को रेल मंत्रलाय मिलता है, तो रायसेन जिलेवासियों के बहुप्रतिक्षित रेल के सपने को पंख लग सकते है।

वर्ष 2008 और 2013 में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान डॉक्टर प्रभुराम चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान दशहरे मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले वासियों से जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने देने का वादा तो किया ही था। साथ ही रेल मार्ग से जिला मुख्याल को जोडने की बात प्रेस वार्ता में कही थी। इसके अलावा सन् 1989 में रेल मंत्री रहने के दौरान रायसेन कलेक्ट्रेट भवन परिसर में भवन का उद्दघाटन करने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्वर्गीय माधव राव सिंधिया ने भी जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोडने की बात कही थी। लेकिन इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्र में मंत्री रहते हुए रायसेन जिला मुख्यालय को कई सौगात देते रहे, किन्तु रेल का सपना पूरा नहीं कर सके।

जब वर्ष 2009 में पहली वार विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से सांसद का चुनाव लडऩे आई केन्द्र की कद्दावर नेत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज तो जिलेवासियों की पुन: रेल की मांग ने जोर पकड़ लिया। इस दौरान स्वर्गीय दीदी ने भी रायसेन की जनता के सामने एक शर्त रख दी, कहा कि यदि मुझे सर्वाधिक मतो से विजय बनाया जाएगा तो मेें आपकी मांग को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाऊंगी, जिले वासियों ने दीदी को निराश नहीं होने दिया। 2009 में सुषमा स्वराज को 4 लाख से अधिक मत मिले और उन्होने अपने प्रतिद्वंदि को परास्त कर दिया। लेकिन उन्होने भी इस क्षेत्र का दो पंचवर्षीय में नेतृत्व किया और केन्द्र में मंत्री भी रहीं। लेकिन जिले की रेल की मांग को पूरा नहीं कर सकीं। हालांकि रेल कारखाने को अवश्य सांची में स्थापित करने की घोषणा की और मंजूरी भी दिलाई लेकिन अभी तक यह कारखाना भी अस्तित्व में नहीं आया। अब देखना होगा कि क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया रेल मंत्री बनते है तो जिले वासियों का सपना पूरा हो सकेगा ? या नहीं यह, कहना जल्दबाजी होगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...