Post Top Ad
Thursday, July 8, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
छत पर रहने वाले युवक ने कपड़े सुखाने आई युवती को कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म, दरवाजे पर निगरानी करता रहा एक अन्य दोस्त।
छत पर रहने वाले युवक ने कपड़े सुखाने आई युवती को कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म, दरवाजे पर निगरानी करता रहा एक अन्य दोस्त।
जयपुर। राजधानी में 20 वर्षीया एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह वारदात पीड़िता के ही मकान में किराए से कमरा लेकर रहने वाले युवक ने की, जिसमें उसका दोस्त भी मददगार बना। वारदात के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मौका पाकर भाग निकला। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ शिप्रापथ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। केस की जांच आरपीएस नरेश बंशीवाल कर रहे है, गुरुवार को यह मामला सामने आया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता अपने माता-पिता भाई के साथ मानसरोवर में एक मकान में किराए से रहती है। इसी मकान में आरोपी शशिकांत सैनी भी छत पर बने कमरे में किराए से रह रहा था। वह खुद को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना बताता था। 6 जुलाई को सुबह 9.30 बजे पीड़िता युवती मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई थी, तब शशिकांत भी कमरे से बाहर आया। उसने पीड़िता को अकेला पाकर हाथ पकड़ लिया, इसके बाद जबरन खींचते हुए अपने कमरे में ले गया। वहां धक्का देकर बैड पर पटका और दुष्कर्म किया। पीड़िता के काफी विरोध करने और चीख पुकार मचाने पर शशिकांत नहीं रुका, वह दरिंदगी करता रहा। उसने निगरानी के लिए अपने दोस्त को कमरे के बाहर बंद दरवाजे पर खड़ा कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान ही पीड़िता के भाई ने उसे आवाज लगाई। काफी देर तक छत से नीचे नहीं आने पर भाई खुद छत पर चला गया। वहां बहन की आवाजें सुनी, उसे देखकर गेट पर मौजूद लड़का भाग निकला। इसके बाद पीड़िता के भाई ने लातें मारकर कमरे का दरवाजा खोला। तब बहन को आपत्तिजनक हालत में देखकर घबरा गया, उसने बहन को संभाला। तब तक शशिकांत उसे धक्का देकर भाग निकला, उसका मोबाइल फोन भी कमरे में छूट गया। बताया जा रहा है कि किराएदार की करतूत से भाई-बहन घबरा गए। इसके बाद पीड़िता के भाई ने अपने पापा को फोन कर घर बुलाया। इसके बाद पीड़िता ने पिता से आपबीती बताई, तब वे शिप्रापथ थाने पहुंचे। आरोपी शशिकांत के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म में सहयोग करने का मुकदमा दर्ज करवाया, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद